Saturday, October 24, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 21, 2022

नहीं रहे सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव

News Deskby News Desk
in देश
0
नहीं रहे सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव
ख़बर शेयर करें -

दुनिया को हंसाने और गुदगुदाने वाले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब नहीं रहे। राजू श्रीवास्तव ने आज दिल्ली एम्स में आखिरी सांसे लीं। 10 अगस्त को हार्ट अटैक के बाद दिल्ली AIIMS में राजू को भर्ती कराया गया था । 58 साल की उम्र के राजू श्रीवास्तव जिम जाया करते थे। जिम में वर्कआउट के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। राजू ने अस्पताल में लगभग 41 दिनोंतक जिंदगी और मौत से जंग लड़ी। वो अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। राजू उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले थे। 25 दिसंबर 1963 को कानपुर के एक मध्यम वर्गीय परिवार में राजू श्रीवास्तव का जन्म हुआ था। उनके पिता रमेश चंद्र श्रीवास्तव नामी कवि रहे हैं। CM योगी ने राजू श्रीवास्तव के परिजनों से बात की थी और उनकी पत्नी से कॉमेडियन का हाल जाना था। सीएम योगी ने हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया था।
राजू श्रीवास्तव 1988 से हास्य की दुनिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया में ट्रक क्लीनर का रोल किया था। इसके बाद वह दर्जनभर फिल्मों में नजर आए। उन्होंने कल्याणजी आनंदजी, बप्पी लाहिड़ी एवं नितिन मुकेश जैसे कलाकारों के साथ काम किया है। वह अपनी कुशल मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं। उनको असली सफलता ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से मिली। इस शो में अपने कमाल के प्रदर्शन की बदौलत वह घर-घर में पहचाने जाने लगे। उन्होंने बिग बॉस 3 में हिस्सा लिया था। सिनेमाई दुनिया के बाद राजू राजनीति में भी आए। समाजवादी पार्टी (SP) ने 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए राजू श्रीवास्तव को कानपुर से मैदान में उतारा लेकिन 11 मार्च 2014 को श्रीवास्तव ने यह कहते हुए टिकट वापस कर दिया कि उन्हें पार्टी की स्थानीय इकाइयों से पर्याप्त समर्थन नहीं मिल रहा है। 19 मार्च 2014 को वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इसके बाद वह मोदी के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर बने। योगी सरकार के बनते ही उन्हें दर्जा प्राप्त मंत्री बनाया गया।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

विधायक मयूख महर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को कहा अलविदा

Next Post

कलियुगी शिक्षक पर मासूम से अश्लील हरकतें करने का लगा गंभीर आरोप

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • श्री राम उपनगर में संघ का विजयदशमी उत्सव संपन्न, पथ संचलन पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • विजयादशमी पर आरएसएस का संयुक्त पथ संचलन, शस्त्र पूजन कर राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

Next Post
कलियुगी बाप ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म

कलियुगी शिक्षक पर मासूम से अश्लील हरकतें करने का लगा गंभीर आरोप

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub