मुख्य संवाददाता राजकुमार केसरवानी भवाली कांग्रेस ने दिया सफाई कर्मचारियों की मांगो को समर्थन
भवाली: अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ पिछले 7 दिनों से हड़ताल में है। वही सोमवार को नगर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी सफाई कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार का समर्थन किया है। सोमवार को कांग्रेस के नगर अध्यक्ष हितेश साह, पालिका सभासद किशन अधिकारी, इदरीश खान, राहुल आर्य सफाई कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। हितेश साह ने बताया कि सफाई कर्मचारी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर है। जिससे नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सरकार को जल्द कर्मचारियों की मांग को पूरा करना चाहिये। क्योंकि यह देश की स्वच्छता में वर्षो से योगदान देते आये है।