Friday, July 10, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

March 28, 2022

उत्तरकाशी में मकान जला, रुड़की में गत्ता फैक्ट्री जलकर हुई राख

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

राज्य के भगवानपुर और उत्तरकाशी में सोमवार की सुबह आग लगने की घटना सामने आई है। दोनों घटनाओं में लाखों का नुकसान हुआ है। उत्तरकाशी के थाना बड़कोट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोटला, बनाल में एक आवासीय भवन में सुबह करीब चार बजे आग लग गई। प्रभारी निरीक्षक बड़कोट गजेन्द्र दत्त बहुगुणा के नेतृत्व में बड़कोट पुलिस, फायर व एसडीआरएफ की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से ग्राम कोटला निवासी साईबू लाल पुत्र हरा लाल, सन्तलाल पुत्र फटणू , दर्शन लाल पुत्र हन्सेरु आदि के सामूहिक आवासीय भवन (लकड़ी का मकान) पूरा जलकर राख हो गया। किसी प्रकार की जनहानि व पशुहानि नहीं हुई है। प्रथम दृष्टतया आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी है। आगजनी से पड़ोस के मकान को भी आंशिक क्षति हुई है।पहली घटना में भगवानपुर के मोहितपुर गांव में सुबह साढ़े बजे गत्ता फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। भगवानपुर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग बुझाने के लिए दूसरी गाड़ी को भी मौके पर बुलाना पड़ा। जिसके बाद दोनों दमकल की गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री स्वामी रिसालत ने बताया कि आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच पड़ताल शुरू की गई है।

Previous Post

कांग्रेस विधायकों की बैठक आज, किसको बैठाएंगे नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर?

Next Post

नकली आधार कार्ड से सिम कार्ड लेकर खाते से 11,18,000 रूपये की साईबर ठगी करने वाले को रानीखेत पुलिस एवं एसओजी सम्भल उ0प्र0 से कर लाई गिरफ्तार

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज ही होगा योगिनी एकादशी व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • रानीबाग–भीमताल रोप-वे को जल्द मिले मंजूरी, दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा प्रस्ताव
  • अमेरिका–ईरान: जंग का वह अंत जो शुरू ही नहीं हुआ, और समझौते की वह मेज जो कभी सज नहीं पाई
  • हरेला पर हरियाली का महाअभियान: मुख्यमंत्री धामी करेंगे जागेश्वर धाम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ, अल्मोड़ा में लगेंगे 75 हजार पौधे
  • नैनीताल में बारिश का कहर: कैंचीधाम में 124.4 मिमी वर्षा, 23 सड़कें बंद, दो की मौत

Next Post

नकली आधार कार्ड से सिम कार्ड लेकर खाते से 11,18,000 रूपये की साईबर ठगी करने वाले को रानीखेत पुलिस एवं एसओजी सम्भल उ0प्र0 से कर लाई गिरफ्तार

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999