Friday, September 4, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

April 20, 2022

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया में ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया में ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया
Spread the love

अल्मोड़ा 20 अपै्रल, 2022 आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया में ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। बुधवार को आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुुुुभारंभ मा0 विधायक मदन सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने लोगों से कहा कि वे मेले के माध्यम से योजनाओं का लाभ ले और अन्य लोगों को भी जागरूक करें। स्वस्थ रहने के लिए महिलाओं, छोटे बच्चे, किशोरियों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यदि किसी को किसी भी प्रकार की समस्या होती है, तो वह समय से जांच जरूर कराएं। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की साथ ही योगा के माध्यम से शरीर को स्वस्थ्य रखा जा सकता है इसलिए हम सभी को अपनी दिनचर्या में योगा के शामिल करना चाहिए। उन्होंने चिकित्सा विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 अमित रत्न सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद के समस्त विकास खंडों में विभिन्न तिथियों में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन के कार्यक्रम निर्धारित हैं। आम जनमानस की स्वास्थय सुविधाओं के दृष्टिगत इन मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा मेला में चिकित्सकीय सेवाओं से लेकर विविध स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य विभागीय सेवाएं प्रदान की जा रही है। इसके अलावा विभिन्न विभाग की योजनाओं से लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मेले में चिकित्सा, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन, आंख, नाक- कान एवं गले की जांच कर स्वास्थ्य सुविधायें दी गयी। इसके अलावा दांतों की जांच, त्वचा रोग, पोषण परामर्श, एड्स, टीबी, गोल्डेन कार्ड का वितरण, मलेरिया और कुष्ठ की लोगो द्वारा जांच करायी गई। स्वास्थ्य मेले में 518 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिसमे शिशु रोग 26, लैब जांच 165, आयुर्वेदिक/होम्यो परामर्श 127, टीबी 17, दंत 25, नेत्र 49, आयुष्मान कार्ड 07,कोविड-19 टीकाकरण 194, रूटीन टीकाकरण 18, महिला रोग विशेषज्ञ उपचार 17, आभा डिजिटल आईडी 95, फिजिशियन 49, हड्डी रोग उपचार 89, मनोविज्ञानिक चिकित्सक उपचार 11, आडियो मैट्रिट उपचार 05, सर्जन चिकित्सक उपचार 37, बाल रोग विशेषज्ञ उपचार 26, फिजियोथैरेपिस्ट उपचार 04 एवं निःशुल्क दवा वितरण 308 लोगो को चिकित्सा सेवाएं दी गई। इस स्वास्थ्य मेले ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल सक्सेना , डॉ सोनी सिंह , डॉ शोमयता चंद्रा, ब्लाक प्रमुख किरन बिष्ट सहित वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे। इस स्वास्थ्य मेले में विभागीय स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी साथ ही खेल कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

Previous Post

जिलाधिकारी वन्दना द्वारा जिला कार्यालय सभागार में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय अन्तर्गत संचालित एवं स्वीकृत कार्यों परियोजना के सम्बन्ध में की समीक्षा बैठक

Next Post

बीच राह में फंसा रोपवे, 10 लोगों को रस्सी के सहारे पहाड़ी पर किया रेस्क्यू!

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को, स्मार्त और वैष्णव दोनों एक ही दिन करेंगे व्रत-पूजन
  • साइबर अपराधियों पर अल्मोड़ा पुलिस का शिकंजा, 09 संदिग्ध ‘म्यूल अकाउंट’ पकड़े
  • निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का डंडा! 46 स्कूलों ने लौटाए ₹39 लाख से ज्यादा, फीस वसूली पर अब मान्यता रद्द होने की तलवार
  • राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और त्याग से अस्तित्व में आया उत्तराखंड: हुकम सिंह कुंवर
  • कुमाऊं में भारी बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

Next Post
बीच राह में फंसा रोपवे, 10 लोगों को रस्सी के सहारे पहाड़ी पर किया रेस्क्यू!

बीच राह में फंसा रोपवे, 10 लोगों को रस्सी के सहारे पहाड़ी पर किया रेस्क्यू!

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999