अल्मोड़ा 10 मई, 2022 मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत उदय शंकर नाटय अकादमी, फलसीमा, अल्मोड़ा में गुरूदेव टैगोर का 161वॉ जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डीडीओ के0एन0 तिवारी, वशिष्टि अतिथि भाषाविद् देव सिंह पोखरिया, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डा0 चन्द्र सिंह चौहान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर डा0 चन्द्र सिंह चौहान ने श्रोताओं को आजादी के अमृत महोत्सव व संस्कृति विभाग, अल्मोड़ा द्वारा किये जा रहे शैक्षिक जन जागरूकता कार्यक्रमों को बारे में अवगत कराते हुए उसमें प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज एवं सस्कृति विभाग उत्तराखण्ड के सहयोग से राजीव मुकोउपाध्याय नई दिल्ली के दल द्वारा गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर के जीवन पर आधारित संगीत पर प्रस्तुति दी गयी एवं स्थानीय सांस्कृतिक दल द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस कार्यक्रम में पं0 गोविन्द बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय, अल्मोड़ा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत कुमाऊॅ क्षेत्र के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के छाया चित्रों एवं जीवन परिचय की प्रदर्शनी लगाई गयी जिसका स्थानीय जनता तथा कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा काफी संख्या में अवलोकन किया गया एवं सराहा गया। कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी योगेन्द्र कुमार, वरिष्ठ रंगकर्मी मनमोहन चौधरी, के0एन0 द्विवेदी, वीरशिवा, होली ऐन्जिल्स पब्लिक स्कूल, स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मन्दिर, बालिका निकेतन बख, अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मीता उपाध्याय ने किया।





