Monday, October 26, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 17, 2021

यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने युवा बालिकाओं, छात्राओं, महिलाओं को दिया शारीरिक एवं मानसिक दक्षता का ज्ञान

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

युवा बालिकाओं,छात्राओं,महिलाओं को दिया शारीरिक एवं मानसिक दक्षता का ज्ञान
आज दिनांक 17.07.2021 को यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आनन्द रावत ने डाईट के क्रीडा स्थल (माडल फील्ड) में स्थानीय छात्राओं,युवा बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने,आगामी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के रिक्त पदों/विज्ञप्तियों की जानकारी तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने हेतु व्यायाम के टिप्स दिये । इस अवसर पर प्रातः 6.30 बजे से 10.30 बजे तक कुल चार घंटे के सत्र में पहले युवतियों/बालिकाओं को सेना,पुलिस,पटवारी-लेखपाल,
जेल बन्दी रक्षक आदि सरकारी सेवाओं के पाठ्यक्रम एवं उनके माडल प्रश्न पत्रों को हल कराया तथा द्वितीय सत्र में शारीरिक दक्षता के विभिन्न खेलों /योग आदि से अपने को मजबूत रखने सम्बन्धी ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर श्री आनन्द रावत ने कहा कि आज युवाओं को नशे से दूर रखने के लिये महिलाओं को पुलिस,सेना,राजस्व जैसे महकमे में आगे आना चाहिये जिससे कि ड्रग्स व स्मैक जैसे जहरीले नशे पर शिकंजा कसा जा सके ।
कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ क्रिकेटर एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने युवतियों को इस महत्वपूर्ण सत्र में प्रतिभाग करने के लिये धन्यबाद दिया और कहा कि आज पहाड की बेटियों ने पर्वतीय अंचल को अलग मुकाम देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सामाजिक,राजनैतिक,सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक महकमों में पहाड की बेटियों ने अपना अलग स्थान बनाया है और आज महिलाओं को आवश्यक है कि अपने शारीरिक दक्षता के अधिक से अधिक कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पर्वतीय राज्य उत्तराखण्ड में एक आदर्श प्रस्तुत करने का कार्य करें साथ ही ऐसा कोई स्थान नहीं है जिसमें पहाड की बालिकाओं ने अपने झण्डे बुलन्द न किये हों उन्हें कमजोर समझने की भूल न की जाय केवल उन्हें सहयोग कर उनका मार्गदर्शन करना हम सबका नैतिक दायित्व है ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामलीला कमेटी कर्नाटक खोला अल्मोडा के अध्यक्ष देबेन्द्र प्रसाद कर्नाटक,सभासद राजेन्द्र तिवारी,हेम जोशी,रोहित शैली,गौरव अवस्थी,मनीष तिवारी,प्रकाश मेहता,अजय बिष्ट,डा.करन कर्नाटक ,अमित कुमार सहित अनेकों युवा व अभिभावक उपस्थित थे । उक्त कार्यक्रम में 75 युवतियों ने प्रतिभाग किया । इस अवसर पर समस्त प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के संयोजक बिट्टू कर्नाटक से अपील की कि इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित कर उनका मार्गदर्शन किया जाय जिससे कि उन्हें आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में इसका लाभ मिल सके ।


ख़बर शेयर करें -
Previous Post

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज महालक्ष्मी योजना का शुभारंभ

Next Post

उत्तराखंड में कोराना के मामलों में लगातार गिरावट किंतु अभी खतरा टला नहीं

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • सड़क दुर्घटना में घायल वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती से मिले पर्वतीय पत्रकार महासंघ के पदाधिकारी
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज है कोजागर शरद पूर्णिमा आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • बिना पुलिस सत्यापन मजदूर रखने पर ठेकेदार का ₹5 हजार का चालान, विधानसभा सत्र और त्योहारों के मद्देनजर अभियान तेज
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

उत्तराखंड में कोराना के मामलों में लगातार गिरावट किंतु अभी खतरा टला नहीं

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub