Monday, July 27, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 1, 2022

कॉन्सर्ट के बाद ऐसा क्या हुआ कि हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए सिंगर केके?

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
कॉन्सर्ट के बाद ऐसा क्या हुआ कि हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए सिंगर केके?
Spread the love

भारतीय संगीत का एक रौशन सितारा हमेशा के लिए बुझ गया है. बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कृष्ण कुमार कुन्नथ, जिन्हें लोग केके के नाम से जानते हैं वो अब हमारे बीच नहीं रहे. मंगलवार को केके ने 53 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. केके के निधन से बॉलीवुड समेत सिंगर के तमाम फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है. हर किसी की आंखें इस समय नम हैं.

कॉन्सर्ट के दौरान बिगड़ी थी केके की तबीयत
इंसान की सांसे कब उसका साथ छोड़ दें, किसी को नहीं पता. केके को भी क्या पता था कि इतने बड़े कॉन्सर्ट में अपनी गायकी और आवाज से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाले बस कुछ ही पल के मेहमान हैं. जी हां, अपने निधन से पहले केके कोलकाता के Nazrul Mancha में एक कॉन्सर्ट में गाना गा रहे थे. लेकिन कॉन्सर्ट के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वो गिर गए. केके की तबीयत बिगड़ती देख उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

हार्ट अटैक से हुई केके की मौत या फिर…?
इतने बड़े सिंगर की अचानक निधन की खबर ने उनके फैंस को बुरी तरह हिलाकर रख दिया है. कई लोग ये जानना चाहते हैं कि कॉन्सर्ट में लोगों को अपनी आवाज से दीवाना बनाने के बाद उन्हें ऐसा क्या हुआ कि वो हमेशा के लिए सबसे दूर चले गए.केके की मौत को लेकर पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि उन्हें हार्ट अटैक आया था. हार्ट अटैक आने की वजह से ही केके का निधन हुआ है. बताया जा रहा था कि केके कोलकाता में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे, जिसके बाद स्ट्रोक आने से उनकी तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया. लेकिन अब केके की मौत के मामले में नई जानकारी सामने आ रही है. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, केके के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं. ऐसे में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. केके का आज कोलकाता के अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा

केके दो दिन के कॉन्सर्ट के लिए कोलकाता आए हुए थे. उनका सोमवार को भी एक कॉन्सर्ट हुआ था. विवेकानंद कॉलेज में उन्होंने वो प्रोग्राम किया था. लेकिन दूसरे दिन कॉन्सर्ट के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और देखते ही देखते वो सभी को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए.

केके के नाम हैं कई खूबसूरत गाने…
केके बॉलीवुड के वो गायक थे, जिनके गाए गाने कभी पुराने नहीं होते. खुदा जाने जैसा रोमांटिक गाना हो, इट्स द टाइम टू डिस्को या फिर कोई कहे कहता रहे जैसे डांस नंबर्स. इसके अलावा तड़प तड़प के इस दिल से… जैसे सैड सॉन्ग्स दिल में उतर जाते हैं. एक रौशन सितारे को खामोश होता देखना वाकई दिल को तोड़ने वाला है.

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए क्या कहते हैं आप के ग्रह नक्षत्र

Next Post

हल्द्वानी में एक बार फिर से शुरू होने जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर आयुक्त ने दिए ये आदेश

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • विकसित भारत की राह: प्रतिभा, समान अवसर, सुशासन और राष्ट्रीय एकता का संकल्प
  • युवा शक्ति विकसित भारत के संकल्प को करेगी साकार: रेखा आर्या
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज है श्री हरि विष्णु देव शयनी एकादशी व्रत और तुलसी रोपण आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आयुक्त दीपक रावत का जिलाधिकारी कार्यालय में औचक निरीक्षण, लंबित वादों पर जताई नाराजगी; दो माह में निस्तारण के सख्त निर्देश

Next Post
हल्द्वानी में एक बार फिर से शुरू होने जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर आयुक्त ने दिए ये आदेश

हल्द्वानी में एक बार फिर से शुरू होने जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर आयुक्त ने दिए ये आदेश

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999