Thursday, October 22, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 22, 2022

विशेष श्रेणी की महिला दरोगा को कैंटर ने रौंदा हुई मौत

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
विशेष श्रेणी की महिला दरोगा को कैंटर ने रौंदा हुई मौत
ख़बर शेयर करें -

चंपावत। बनबसा थाने में विशेष श्रेणी दरोगा पद पर तैनात महिला दरोगा विजयलक्ष्मी को बुधवार दोपहर एक कैंटर ने थाने के गेट के सामने रौंद दिया। गंभीर हालत में साथी कर्मचारी उसे टनकपुर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने महिला दरोगा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से कैंटर समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया। महिला दरोगा आने वाले दिसंबर में रिटायर होने वाली थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बनबसा थाने में तैनात विशेष श्रेणी दरोगा विजयलक्ष्मी (59) पत्नी श्याम राम बुधवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे ड्यूटी कर थाने से अपने घर फागपुर बनबसा को जाने को निकली थी, तभी खटीमा की ओर से आ रहे कैंटर संख्या यूके 05 सीए 1535 ने थाना गेट के सामने ही बुरी तरह से रौंद दिया। कुछ साथी पुलिस कर्मी महिला दरोगा को लेकर टनकपुर उप जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान कुछ पुलिस कर्मियों ने मौके पर ही कैंटर चालक पप्पू राम पुत्र जयराम निवासी गुमदेश लोहाघाट को गिरफ्तार कर लिया। कैंटर में अनाज की बोरियां लदी हुई है। कैंटर ने इससे पूर्व यूके 06 एजेड 2703 डिजायर कार, यूके 03 बी 7192 अर्टिगा कार, यूके 03बी 0428 स्कूटी, यूके 06आर 0297 बाइक, यूके 03 5410 चीता बाइक, टीएन65 एवी 5691 को भी टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त किया था। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि घटना दुखद है। पुलिस परिवार स्वजनों के साथ है। कैंटर चालक को मौके से गिरफ्तार करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की गई है।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

यहां दो बसों में जोरदार भिड़ंत, कई यात्री हुए घायल

Next Post

किशोरी हुई गर्भवती दुष्कर्म का मामला मुकदमा हुआ दर्ज

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • श्री राम उपनगर में संघ का विजयदशमी उत्सव संपन्न, पथ संचलन पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • विजयादशमी पर आरएसएस का संयुक्त पथ संचलन, शस्त्र पूजन कर राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
किशोरी हुई गर्भवती दुष्कर्म का मामला मुकदमा हुआ दर्ज

किशोरी हुई गर्भवती दुष्कर्म का मामला मुकदमा हुआ दर्ज

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub