Monday, October 12, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

August 2, 2022

उत्तराखंड में आ गया टू-व्हीलर इंटरसेप्टर, अब जिसने ट्रैफिक रूल तोड़े उसकी खैर नहीं..जानिए खूबियां

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
उत्तराखंड में आ गया टू-व्हीलर इंटरसेप्टर, अब जिसने ट्रैफिक रूल तोड़े उसकी खैर नहीं..जानिए खूबियां
ख़बर शेयर करें -

देहरादून: ट्रैफिक रूल्स हमारी सुरक्षा के लिए बने हैं, लेकिन लोग आज तक इनका पालन करना नहीं सीख सके।
नशा और रफ्तार का जुनून सड़क हादसों की वजह बन रहा है। इन्हें रोकने के लिए अब उत्तराखंड का पुलिस विभाग चलाएगा। इसकी मदद से पुलिस तेज रफ्तार व नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखेगी। रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए बाइक को मोडिफाई कर स्मार्ट बनाया जाएगा। अभियान के लिए मोटर साइकिल खरीदी जा रही हैं। इंटरसेप्टर वाली बाइक को विशेष तरीके से बनाया जा रहा है। पुलिस अपने अभियान की शुरुआत चार मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर व नैनीताल से करेगी। यहां आपको टू-व्हीलर इंटरसेप्टर के बारे में भी जानना चाहिए। पुलिस ने इस टू-व्हीलर के लिए जो मॉडल तैयार किया है उसके अनुसार पुलिस मोटर साइकिल खरीद कर इन्हें फिर टू-व्हीलर इंटरसेप्टर के रूप में ढालेगी। इस बाइक के अगले भाग पर हाई स्पीड डिटेक्शन कैमरा लगाया जाएगा। इसमें पुलिस लाइट भी होगी। उपकरण रखने के लिए मोटरसाइकिल के पीछे एक बॉक्स लगाया जाएगा। मोटरसाइकिल की सीट के बाएं तरफ एक और बॉक्स लगाया जाएगा, जिसमें प्रिंटर व अन्य उपकरण रखे जाएंगे। निदेशक यातायात मुख्तार मोहसिन ने बताया कि शुरुआत में आठ इंटरसेप्टर तैयार किए जा रहे हैं। हर जिले में शुरू में दो-दो इंटरसेप्टर दिए जाएंगे। यह प्रयोग सफल होने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी और अन्य जिलों में भी इन्हें तैनात किया जाएगा। अब उत्तराखंड में होने वाले सड़क हादसों का आंकड़ा भी जान लीजिए। बीते वर्ष प्रदेश में 1405 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं। इनमें 820 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी। इस साल के शुरुआती चार महीने यानी अप्रैल तक 517 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 318 व्यक्तियों ने जान गंवाई। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार व शासन ने पुलिस व परिवहन विभाग को सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों का अनुपालन कराने को उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। तब पुलिस ने टू-व्हीलर इंटरसेप्टर बनाने का प्रस्ताव राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति के सामने रखा था। कुछ समय पहले मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़क सुरक्षा कोष से पुलिस को उपकरण व वाहन उपलब्ध कराने के लिए साढ़े सात करोड़ रुपये देने का निर्णय लिया गया था। इस धनराशि में ही टू-व्हीलर इंटरसेप्टर की लागत भी शामिल है।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

केदारनाथ आपदा के 9 साल बाद श्रद्धालुओं को प्राप्त होगी पहले जैसी अनुभूति

Next Post

17 वर्षीय नाबालिग को भिखारी ने फंसाया प्रेम जाल में किया दुष्कर्म हुआ केस दर्ज आरोपी गिरफतार

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • लोहाघाट में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का निःशुल्क पुस्तक मेला शुरू पहले दिन बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों ने प्राप्त की अध्ययन सामग्री, विभिन्न पाठ्यक्रमों की भी दी जानकारी
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • 11/10/2026 से शुरू होंगी नवरात्रि आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त एवं नवरात्रि पर विशेष
  • आज है पितृ विसर्जन अमावस्या आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग

Next Post
17 वर्षीय नाबालिग को भिखारी ने फंसाया प्रेम जाल में किया दुष्कर्म हुआ केस दर्ज आरोपी गिरफतार

17 वर्षीय नाबालिग को भिखारी ने फंसाया प्रेम जाल में किया दुष्कर्म हुआ केस दर्ज आरोपी गिरफतार

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub