Thursday, August 27, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 12, 2022

सोनाली फोगाट मर्डर केस की होगी सीबीआइ जांच, गोवा सीएम ने दिया बयान

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
सोनाली फोगाट मर्डर केस की होगी सीबीआइ जांच, गोवा सीएम ने दिया बयान
Spread the love

सोनाली फोगाट मर्डर केस में बड़ी अपडेट सामने आई है। अब इस केस की जांच सीबीआइ करेगी। गोवा सीएम का इसे लेकर बयान आया है। लंबे समय से सीबीआइ जांच की मांग उठ रही थी। हरियाणा सरकार ने भी पत्र लिखा था। इस मामले में अब बड़े राज सामने आ सकते हैं।सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में बीते दिन ही इस मामले में हरियाणा की खाप पंचायतों ने 23 सितंबर तक अल्टीमेटम दिया था और 24 सितंबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी थी। जिसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भी इस मुद्दे पर दोबारा सीबीआइ जांच के लिए गोवा सरकार से आग्रह किया था। उन्होंने बीते दिन बयान भी दिया था कि अगर परिजन गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं होंगे तो गोवा सरकार मामले को सीबीआइ को सौंप देगी।सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान व सुखविंदर के खिलाफ इस मामले में हत्या का आरोप लगा था और दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने इसकी पुष्टि की है। इस मामले में गोवा पुलिस अब तक तीन बार दोनों आरोपितों को रिमांड पर ले चुकी है और कुल 14 दिन के पुलिस रिमांड में गोवा पुलिस आरोपितों से क्या उगलवा चुकी है, इसको लेकर अभी तक कुछ भी कहने से साफ तौर पर बच रही है गोवा पुलिस।एसएचओ से लेकर डीजीपी तक सभी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। पूछे जाने पर सिर्फ इतना कहा जा रहा है कि जांच सही दिशा में है और बार-बार सीबीआइ जांच को भी टाला जा रहा है। उधर हिसार में सोनाली के परिजन लगातार इस मुद्दे पर गोवा पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए सीबीआइ जांच की मांग कर चुके हैं। इस संदर्भ में वो तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात से लेकर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और आरएसएस प्रमुख को सीधा पत्र भी लिख चुके हैं।खुद सोनाली की बेटी यशोधरा ने इस मामले में ट्वीट कर मामले की जांच सीबीआइ को सौंपे जाने की मांग की है। लेकिन अभी तक गोवा सरकार इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से बच रही थी लेकिन रविवार को इस मामले में खाप पंचायतों के दखल के बाद हरियाणा और गोवा की सरकारों को इस मुद्दे के और बिगडऩे की आशंका थी जिसके चलते इस मामले को अचानक सीबीआइ को सौंपने का फैसला किया गया है। इस मामले में अभी चार्जशीट दाखिल करना बाकी है और इसके लिए गोवा पुलिस चंडीगढ़ लैब से फोरेसिंक रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी।

Previous Post

सोमेश्वर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने व उत्पात मचाने पर 03 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, कार सीज

Next Post

उत्तराखंड UKSSSC में बड़ी हलचल, डेढ़ दर्जन कर्मचारी इधर से उधर

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • ग्राम सौंड में न्याय रथ के साथ मेगा ड्राइव चरण-1 का शुभारंभ
  • 28 अगस्त को श्रावणी उपाकर्म, रक्षाबंधन और गायत्री जयंती भारत में दिखाई नहीं देगा चंद्रग्रहण, नहीं होगी सूतक की धार्मिक बाध्यता : डॉ. मदन मोहन पाठक
  • आज होगा पूर्णिमा का उपवास आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • उपकारागार हल्द्वानी के बाहर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा, वरना कार भी कब्जे में

Next Post
उत्तराखंड UKSSSC में बड़ी हलचल, डेढ़ दर्जन कर्मचारी इधर से उधर

उत्तराखंड UKSSSC में बड़ी हलचल, डेढ़ दर्जन कर्मचारी इधर से उधर

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999