Monday, August 24, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 5, 2021

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाया दमखम सैकड़ों युवाओं के जुड़ने का किया दावा

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

अल्मोड़ा पूर्व दर्जा मंत्री विट्टू कर्नाटक ने बताया कि आज होटल शिखर के सभागार में अमन अंसारी तथा नवाज खान के नेतृत्व में 200 से अधिक युवा/युवतियों ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक पर पूर्ण विश्वास रखते हुये कांग्रेस का दामन थाम लिया । आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री कर्नाटक ने युवा/युवतियों को कांग्रेस पार्टी पर आस्था व्यक्त करते हुये पार्टी में जुडने के लिये उनका अभिनन्दन किया । इस अवसर पर उन्होंने युवा/युवतियों को अंग वस्त्र भेंट कर पार्टी में उनका स्वागत किया । अपने सम्बोधन में श्री कर्नाटक ने कांग्रेस के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि कांग्रेस सबसे बड़ी और प्रमुख भारतीय जन संस्था मानी जाती थी जिसका स्वतंत्रता आंदोलन में केन्द्रीय और निर्णायक प्रभाव था । भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में ब्रिटिश शासन के विरोध में कांग्रेस एक प्रमुख और केन्द्रीय भागीदार बनी । फलस्वरूप स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गयी । कांग्रेस का योगदान अविस्मरणीय है जिसे भुलाया नहीं जा सकता । इसीलिए कांग्रेस एक पार्टी न होकर विचारधारा है जिस विचारधारा का देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रही है । मैं बताना चाहूंगा कि जो भारतीय जनता पार्टी आज अपने को सर्वोच्च दिखाने का दम भरती है स्वतंत्रता आंदोलन/देश की आजादी तक इस पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं था। कर्नाटक ने कहा कि अब जनता जुमले वाली और अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली सरकार को भली भांति परख चुकी है । अब वह दिन दूर नहीं जब 2022 में प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड फेंक देगी और कांग्रेस की सरकार बनायेगी । उन्होंने कहा कि आज महंगाई, बेरोज़गारी अपने चरम पर पहुंच चुकी है,जनकल्याणकारी योजनायें बन्द की जा रही हैं, स्वास्थ्य, शिक्षा,सड़क, पलायन, भू-कानून जैसे जनहित के मुद्दों की ओर सरकार का ध्यान नहीं है। जिससे स्पष्ट है कि भाजपा की निति विकास विरोधी है ये गरीबी हटाओ के स्थान पर गरीबी मिटाओ के पथ पर चल रहे हैं तथा पूरे उत्तराखण्ड में ड्रग्स व मादक पदार्थो की तस्करी हो रही है जिससे युवा,छात्र-छात्रायें,बच्चे इसका शिकार हो रहे हैं । नशे को रोकने हेतु कोई ठोस /कडे कदम नहीं उठाये गये।
इस अवसर पर युवा नेता नवाज खान, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरीश बनौला, सभासद तरन्नुम बी, हाजी मनन हुसैन,राजेश अलमिया, अशोक सिंह, आशीर्वाद गोस्वामी, गोपाल तिवारी, निजाम कुरेशी, एडवोकेट आसना परवीन, विनीता आर्या, सबीना अंसारी,कांग्रेस यंग सेवा विग्रेड के मनीष तिवारी, गौरव अवस्थी,रोहित शैली,राकेश बिष्ट, सुधीर गुप्ता, मोहम्मद निशाद,हेम चन्द्र जोशी , प्रकाश मेहता आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य अमन अंसारी द्वारा किया गया ।

Previous Post

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की

Next Post

बारापत्थर में सड़क सुरक्षा की दिवार ढह गई दो बाईकों को हुआ नुकसान

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज होगा पुत्रदा एकादशी व्रत दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • जौनसारी बोली में जल्द शुरू होगा सर्टिफिकेट कोर्स : कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष पर नैनीताल प्रशासन की बड़ी पहल 109 गांव रेड जोन में चिन्हित, फेंसिंग और सोलर लाइट से होगी सुरक्षा—2.5 करोड़ रुपये अतिरिक्त स्वीकृत
  •  मौत के मुहाने से जिंदगी खींच लाई नैनीताल पुलिस! कौलटैक्स नहर के तेज बहाव में बह रहा था 35 वर्षीय युवक, अंधेरी रात में पुलिस जवान ने नहर में छलांग लगाकर बचाई जान
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

बारापत्थर में सड़क सुरक्षा की दिवार ढह गई दो बाईकों को हुआ नुकसान

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999