Tuesday, October 6, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

October 12, 2021

लोगो को अपनी छोटी-छोटी जन समस्याओं को लेकर जनपद मुख्यालय न आना पड़े इस बात को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विकासखण्ड धौलादेवी के विकास खण्ड कार्यालय में एक बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल, शिविर की अध्यक्षता कर रही ब्लॉक प्रमुख धौलादेवी नेहा बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख योगेश भट्ट, कनिष्ठ प्रमुख दीपा नैनवाल द्वारा प्रतिभाग किया गया।

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

धौलादेवी/अल्मोड़ा 12 अक्टूबर, 2021 (सूचना)- लोगो को अपनी छोटी-छोटी जन समस्याओं को लेकर जनपद मुख्यालय न आना पड़े इस बात को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विकासखण्ड धौलादेवी के विकास खण्ड कार्यालय में एक बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल, शिविर की अध्यक्षता कर रही ब्लॉक प्रमुख धौलादेवी श्रीमती नेहा बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख योगेश भट्ट, कनिष्ठ प्रमुख दीपा नैनवाल द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस शिविर में जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने सभी दर्ज शिकायतों को सुना और अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का निराकरण हो जाता है तो सम्बन्धित विभाग शिकायतकर्ता को भी अवश्य अवगत कराना सुनिश्चित करें। इस शिविर में कुल 247 शिकायतें दर्ज की गयी जिनमें सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, वन, विद्युत, जिला पूर्ति, बाल विकास, पर्यटन, राजस्व सहित अन्य विभागों की थी।
बहुउद्देशीय शिविर में आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 115 लोगांे को दवाई वितरित की गयी। समाज कल्याण विभाग द्वारा 125 लोगों के बीपीएल प्रमाण पत्र बनाये गये। कृषि विभाग द्वारा कृषि यन्त्रों का वितरण किया गया जिसमें 04 कृषि यन्त्र एवं 10 लाभार्थियों को गेहूॅ की मिनी किट प्रदान की गयी, राजस्व विभाग द्वारा 05 आय प्रमाण पत्र जारी किए गये। बाल विकास विभाग द्वारा 04 लाभार्थियों को मा0 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की गयी। पंचायती राज विभाग द्वारा 15 परिवार रजिस्ट्रर की प्रतिलिपि जारी की गयी। शिविर में 287 लोगों को आधार कार्ड के लिए टोकन जारी किए गये। सहकारिता विभाग द्वारा 03 सहायता समूहों एक-एक लाख रू लोन चैक वितरित किए गये। एस0बी0आई दन्या ब्रान्च द्वारा 03 समूहों को सीसीएल जारी की गयी। पशुपालन विभाग द्वारा 24 किसानों को पशुओं की दवा वितरित की गयी। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय योजनाओं से लोगो को लाभान्वित किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी हेतु स्टॉल भी लगाये गये।
शिविर में काफलीखान-भनोली मोटर मार्ग जो 01 किमी0 छूट गया है पूर्ण करने, नैनी से बजेली मोटर मार्ग जो 2013 में सर्वे होने के पश्चात् भी कोई कार्यवाही नहीं होने, ग्राम प्रधान माणम द्वारा खेती मोटर मार्ग का सर्वे नहीं होने, अन्य सड़कों का कार्य समय से पूर्ण न होने की शिकायत दर्ज की गयी जिस पर जिलाधिकारी से सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी आवश्यक कार्यवाही की जानी है उसे समय से पूर्ण कर लिया जाय।
शिविर में पनार पम्पिंग योजना के अन्तर्गत कलचुना पेयजल लाईन में पानी न आने, ग्राम रौली के प्राथमिक विद्यालय में पानी कनैक्शन लगाने सहित पेयजल की सम्बन्धित अन्य शिकायतों का निराकरण एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। उन्होंने जल निगम, जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके संज्ञान में जो शिकायतें पूर्व से होती है उन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करना सुनिश्चित करें। शिविर में क्षेत्र की जनता द्वारा क्षेत्र में विद्युत पोलों को बदलने, झूलते तारों को ठीक करने की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों को 10 दिन के भीतर उक्त शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने जिलाधिकारी के सम्मुख क्षेत्र में आधार केन्द्र खोलने, राशन कार्डों को ऑन लाईन करने में आ रही दिक्कतों को दूर करने, लोगों को समाज कल्याण, श्रम विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ दिलाये जाने एवं क्षेत्र में जिन मोटर मार्गों का कार्य रूका हुआ है उनका कार्य शुरू करवाने की बात कही। जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि एक माह के भीतर जनपद के सभी तहसीलों में आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू हो जायेगा, राशन कार्डों में आ रही दिक्कतों पर सभी ग्राम सभाओं में खुली बैठकों का आयोजन किया जा रहा। उन्होंने जल्द ही लोगो की इन समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। शिविर में 19 वर्षीय विकलांग जया को जिलाधिकारी ने व्हील चीयर प्रदान की और खण्ड शिक्षाधिकारी को इनकी 10वीं की पढ़ाई सुचारू रूप से चले इसका विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि इनको जो भी विभागीय आर्थिक सहायत मिल सकती है उसे मुहैया कराया जाय।
इस शिविर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पीताम्बर पाण्डे, सुभाष पाण्डे, रमेश बहुगुणा, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, भोपाल सिंह, प्रकाश भट्ट, गौरव पाण्डे, रघुवीर सिंह, पूरन बिष्ट, मनोज पंत, प्रशांत भैसोड़ा, दीवान सिंह भैसोड़ा, पूनम पालीवाल, ज्योति बिष्ट, परियोजना निदेशक शैलेन्द्र बिष्ट सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय से आंगनबाड़ी कर्मियों को प्रदान की जा रही प्रोत्साहन राशि का डीबीडी के माध्यम से किया शुभारंभ

Next Post

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या का जनपद भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • इलाज बना मौत का कारण! 23 साल की महिला की मौत, ‘पहलवान’ गिरफ्तार
  • जज फार्म में गंदे व झागयुक्त पानी से मचा हड़कंप, सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
  • मजखाली में सेवा संकल्प शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 658 लोगों ने लिया हिस्सा; 479 को मिला योजनाओं का लाभ
  • लमगड़ा पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को ठगी के नए तरीकों से कराया रूबरू
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या का जनपद भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub