दिनांक-14.10.2021 को सोमेश्वर क्षेत्रान्तर्गत कौसानी रोड में 1- जगदीश भट्ट पुत्र राजेन्द्र भट्ट 2-योगेश काण्डपाल पुत्र नन्दाबल्लभ काण्डपाल निवासीगण ग्राम काटली थाना सोमेश्वर अल्मोड़ा द्वारा शराब के नशे में उत्पात मचाते हुए शान्ति भंग किये जाने पर थानाध्यक्ष सोमेश्वर श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
इसके अतिरिक्त ग्राम सुतौली में उमेद राम पुत्र स्व0 बची राम निवासी ग्राम सुतौली सोमेश्वर द्वारा न्यूसैंस फैलाने पर पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।

