Sunday, October 11, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

March 7, 2024

डम्पर से 160 पेटियों में 7,680 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद कर 01 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार,डम्पर सीज बरामद शराब की कीमत साढ़े पाँच लाख से अधिक

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -


अल्मोड़ा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।
इसी सिलसिले में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार की जा रही चेकिंग व पेट्रोलिंग के दौरान अवैध तस्करी की रोकथाम में एक बड़ी कामयाबी पुलिस टीम के हाथ लगी है।
दिनांक- 06/03/2024 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री जगदीश चन्द्र देऊपा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा  पुलिस व प्रभारी एसओजी श्री सुनील सिंह धानिक व प्रभारी एएनटीएफ श्री सौरभ कुमार भारती* द्वारा एसओजी/एएनटीएफ टीम के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान अल्मोड़ा क्षेत्र के सिराड़ बैण्ड के पास वाहन संख्या- यू0के0-01 सी0ए0-0744 डम्पर को रोककर चैक किया गया तो वाहन में चालक राजेश मौजूद था, जिसने पूछताछ में वाहन में अवैध शराब होने की बात पुलिस टीम को बताई, जिस पर वाहन डम्पर की तलाशी लेने पर कुल 160 पेटियों में 7,680 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद हुई,जिस पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर वाहन डम्पर को सीज किया गया। अवैध शराब की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी होने पर कोतवाली अल्मोड़ा में अभियुक्त के विरुद्ध धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही गई।चालक ने बताया कि वह इस अवैध शराब को कही स्टाँक करके रखना चाहता था, जिसे बाद में ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाया जा सके ।

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा अवैध शराब की बरामदगी कर नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में शामिल पुलिस टीम को 5 हजार रुपये के ईनाम से पुरस्कृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त-राजेश पुत्र स्व0 पदम  सिंह, निवासी मैझोली मजखाली रानीखेत, अल्मोड़ा
बरामदगी-कुल 160 पेटियों में 7,680 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का
कीमत-* 5,87,520/- रुपये
पुलिस टीम -1-उ0नि0 रमेश सिंह नेगी, कोतवाली अल्मोड़ा,2- उ0नि0  सुनील सिंह धानिक, प्रभारी एसओजी,3- उ0नि0  सौरभ कुमार भारती, प्रभारी एएनटीएफ ,4-कानि0 राजेश भट्ट, एसओजी/एएनटीएफ

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • 11/10/2026 से शुरू होंगी नवरात्रि आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त एवं नवरात्रि पर विशेष
  • आज है पितृ विसर्जन अमावस्या आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग
  • रामनगर डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को धमकाने का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से खुलासा
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • काठगोदाम में स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub