जागेश्वर धाम को भक्तों के दर्शन हेतु शशर्त खोलने की अनुमति मिल गयी है-प्रबंधक भगवान भट्ट
- जागेश्वर मंदिर के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि कल 22/06/ 2021 से जागेश्वर मंदिर को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने भक्तों के दर्शन हेतु शशर्त खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है 1-दर्शन का समय सुबह 7 बजे से साम 6 बजे तक ही होगा, उसके उपरांत किसी को भी मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी | मंदिर प्रवेश द्वारा पर पंजीकरण की व्यवस्था पूर्व की ही भाँति रहेगी, प्रवेश जूता स्टैंड की ओर से होगा |
- वर्तमान में केवल मंदिर दर्शन की अनुमती दी गई है जिसके अंतर्गत मध्य मंडल से ही सभी को दर्शन होंगे सभी मंदिरों में बेरियर लगाए जाएगे जहा पर चैनल लगे हैं वहा चैनल का उपयोग किया जाएगा जिसकी चाबी संबंधित बारीदार पुजारी के पास रहेगी, मंदिर के गर्भ गृह मे प्रवेश और चैनल से संबधित किसी भी विवाद के लिए संबंधित पुजारी जिम्मेदार रहेंगे |
- मंदिर दर्शन के दौरान जल चढ़ाना, प्रसाद लेना और देना, टीका लगाना, या श्रद्धालुओं के संपर्क में रहना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा |
- मंदिर दर्शन के दौरान ऑनलाइन पूजाए सुचारु रूप से चलते रहेंगी, लेकिन मंदिर के गर्भ गृह मे संकल्प पूजा ( ऑनलाइन वालों की ) सुबह 10 बजे तक तथा साम को 4:30 बजे बाद ही मान्य होंगे 10 बजे से साम 4:30 बजे तक किसी का भी गर्भ गृह मे प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, सारे मंदिरों के गर्भ गृह मे बेरियर सुबह 7 बजे से लगाए जाएंगे
- पौराणिक मंदिर आप सभी को सूचित किया जाता है कि अभी जिलाधिकारी महोदय द्वारा जागेश्वर मंदिर समूह को केवल दर्शन हेतु सभी भक्तों के लिए निम्न शर्तों के अधीन खोलने की अनुमति प्रदान कर दी गई है |
- अन्य नियमों हेतु मंदिर प्रवेश द्वार पर कमल नाथ से नियमावली प्राप्त की जा सकती है |
- किसी भी नियम का उल्लंघन करने पर जिलाअधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही / जुर्माना अमल में लायी जायेगी और मैनेजर को भी फोन पर निर्देश दिए गए हैं कि कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए |

