Sunday, September 13, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 29, 2026

ऑरेंज अलर्ट: 30 जुलाई को नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी, डीएम ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, मौसम
0
ऑरेंज अलर्ट: 30 जुलाई को नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी, डीएम ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट
Spread the love

नैनीताल, 29 जुलाई। भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा 30 जुलाई (गुरुवार) को जनपद नैनीताल में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार वर्षा के कारण भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में मलबा और पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो सकता है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारी संवेदनशील मोटर मार्गों पर जेसीबी मशीनों एवं गैंग कर्मियों की चौबीसों घंटे तैनाती सुनिश्चित करें, ताकि मार्गों से मलबा एवं गिरे हुए पेड़ों को तत्काल हटाकर यातायात सुचारु रखा जा सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी मुख्यालय पर ही तैनात रहेंगे तथा अपने मोबाइल फोन 24 घंटे चालू रखेंगे। वहीं, तहसील स्तर पर गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) भी पूरी तरह सतर्क रहेंगे, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक संसाधन, मशीनरी और मानवबल पहले से तैयार रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा किसी भी आपदा या आपातकालीन स्थिति की सूचना तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05942-231178, 231179, 231181, मोबाइल नंबर 8272080884 अथवा टोल-फ्री नंबर 1077 पर दें।

Previous Post

आज है गुरु पूर्णिमा,व्यास पूर्णिमा आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक पंचांग और राशिफल

Next Post

काठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट 163 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 65 ब्लड व 4 पानी के सैंपल लिए गए; विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी ओपीडी सेवाएं
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • एसआईआर में दावे-आपत्तियों के निस्तारण की तिथि 28 सितंबर तक बढ़ी, अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर को होगी

Next Post
काठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात

काठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999