ॐ श्री गणेशाय नमः
दैनिक पंचांग एवं राशिफल
अल्मोड़ा/हल्द्वानी | बुधवार | 29 जुलाई 2026
श्री संवत् 2083 | शाके 1948 | रौद्र नाम संवत्सर
सूर्य – दक्षिणायन | ऋतु – वर्षा | मास – श्रावण दिन 14 गते, बुधवार
तिथि – आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा ,गुरु पूर्णिमा/व्यास पूर्णिमा
चन्द्रमा – मकर राशि
आनन्दादि योग – वज्र योग
राहुकाल : दोपहर 12:15 बजे से 1:57 बजे तक। इस अवधि में नए एवं शुभ कार्य प्रारम्भ करना वर्जित माना गया है।
आज का विशेष महत्व
गुरु पूर्णिमा : ज्ञान, श्रद्धा और संस्कार का महापर्व
श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाई जाने वाली गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति के सबसे पावन पर्वों में से एक है। यह दिन आदि गुरु महर्षि वेदव्यास को समर्पित होने के कारण व्यास पूर्णिमा भी कहलाता है। महर्षि वेदव्यास ने वेदों का विभाजन, महाभारत की रचना तथा अठारह पुराणों का संकलन कर सनातन ज्ञान को जन-जन तक पहुँचाया। इसलिए उन्हें समस्त ऋषियों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त है।
भारतीय परम्परा में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समान पूजनीय माना गया है। गुरु ही अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश प्रदान करते हैं। माता-पिता जीवन देते हैं, जबकि गुरु जीवन को दिशा, उद्देश्य और संस्कार देते हैं।
गुरु पूर्णिमा केवल धार्मिक अनुष्ठान का पर्व नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, कृतज्ञता, अनुशासन और ज्ञानार्जन का भी संदेश देती है। इस दिन अपने गुरु, माता-पिता, शिक्षकों तथा मार्गदर्शकों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लेना अत्यंत शुभ माना गया है।
आज क्या करें?
प्रातः स्नान कर भगवान श्री विष्णु एवं महर्षि वेदव्यास का पूजन करें।
अपने गुरु एवं माता-पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।
गुरु मंत्र का जप तथा धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन करें।
सामर्थ्य अनुसार अन्न, वस्त्र, फल अथवा दक्षिणा का दान करें।
गौ सेवा एवं जरूरतमंदों की सहायता करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है।
आज का राशिफल
मेष – रुके कार्य पूर्ण होंगे, मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग।
वृषभ – कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन – स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, अनावश्यक यात्राओं से बचें।
कर्क – परिवार में सुख-शांति रहेगी, कार्यों में सफलता एवं मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह – पदोन्नति एवं नए अवसर प्राप्त होंगे, सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।
कन्या – परिश्रम का पूरा फल मिलेगा, आर्थिक लाभ एवं शुभ समाचार के योग।
तुला – विरोधियों से सावधान रहें, धैर्य और संयम से कार्य करें।
वृश्चिक – आत्मविश्वास बढ़ेगा, व्यापार एवं नौकरी में लाभ के संकेत हैं।
धनु – शुभ समाचार प्राप्त होगा, पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा।
मकर – योजनाएँ सफल होंगी, कार्यक्षेत्र में उन्नति एवं सम्मान मिलेगा।
कुंभ – मानसिक तनाव से बचें, विवादों से दूरी बनाए रखें।
मीन – भाग्य का साथ मिलेगा, धन लाभ एवं नए अवसर प्राप्त होंगे।
आज का सरल एवं प्रभावी उपाय
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान श्री गणेश एवं अपने गुरु का श्रद्धापूर्वक पूजन करें। गणेश जी को दूर्वा, सिंदूर एवं मोदक अर्पित करें तथा “ॐ श्री गणेशाय नमः” मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें। अपने गुरु, माता-पिता एवं आचार्यों का सम्मान करें तथा गौ माता को हरा चारा खिलाएँ। इससे ज्ञान, सफलता, सुख-समृद्धि एवं शुभ फल की प्राप्ति होती है।
🔱 श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थान
(संबद्ध – भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान, वाराणसी)
उपलब्ध सेवाएँ
• बृहद कुंडली निर्माण
• लघु पत्रिका निर्माण
• वार्षिक भविष्यफल
• जन्मपत्रिका मिलान
• लग्न निर्धारण
• जीवन की समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान
• ऑनलाइन एवं ऑफलाइन परामर्श
उपलब्ध धार्मिक सामग्री
• सिद्ध रुद्राक्ष
• दृष्टिदोष निवारण ताबीज
• धन आकर्षण सिद्ध सुपारी
• सिद्ध सुरक्षा कवच
• विभिन्न रत्न एवं पूजन सामग्री
विशेष कर्मकांड
• अंगारक दोष पूजा
• गुरु चांडाल योग पूजा
• विष योग पूजा
• कालसर्प दोष पूजा (ऑनलाइन/ऑफलाइन)
वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य
पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक
33 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव
संपर्क : 9411703908




