Sunday, October 11, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 4, 2021

पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा सरकार गाइडलाइंस के तहत पूरी बाजार खुलवाएं और व्यापारियों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा करें

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा-आज जारी एक बयान में अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि इस कोविडकाल में सुरक्षा की दृष्टि से लागू लाकडाऊन में व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब होती चली जा रही है।ऐसे में आवश्यकता है आज कि सरकार इन सब के बारे में भी सोचे और एक स्पष्ट रणनीति बनाते हुए ऐसी रूपरेखा तय करे ताकि इनका रोजगार भी चल सके।श्री तिवारी ने कहा कि जहां सब्जी,दूध इत्यादि आवश्यक सामग्री की दुकाने प्रतिदिन निश्चित समय के लिए खुल रही हैं ऐसे में अन्य कपड़े,जूते,बर्तन सहित अन्य छोटी बड़ी सभी दुकाने भी सोशियल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए सायं 5 बजे तक खोली जाए ताकि व्यापारियों को हो रहे लगातार नुकसान पर कुछ हद तक अंकुश लग सके।उन्होंने कहा कि वर्तमान के हालात में बड़े व्यवसायी,मध्यम श्रेणी के दुकानदारों,फड़ व्यवसाईयों सहित छोटा मोटा व्यवसाय करने वाले सभी दुकानदार बेहद बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहे हैं।ऐसे में प्रदेश सरकार का ये दायित्व है कि एक स्पष्ट रणनीति बनाते हुए व्यवसाईयों को एक राहत पैकेज दे।इसके साथ ही श्री तिवारी ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर व्यापारियों को राहत देते हुए प्रदेश सरकार सभी व्यापारियों के अप्रैल से सितम्बर तक छ: माह के बिजली एवं पानी के बिलों को माफ करे।उन्होंने जिला पंचायत एवं नगर पालिका से भी निवेदन किया कि जिन दुकानदारों की दुकाने नगरपालिका एवं जिलापंचायत के स्वामित्व में हैं उनका एक साल का किराया माफ किया जाए।श्री तिवारी ने कहा कि आज बाजार बन्द होने से बड़े,मध्यम तथा लघु व्यवसाईयों की कमर पूरी तरह टूट चुकी है।अतः प्रदेश सरकार कोविड गाईडलाईन का पालन करते हुए पूरी बाजार प्रतिदिन सायं 5 बजे तक खोलने का निर्णय ले जिससे कि व्यापारियों को भी राहत मिले और बाजार में भी भीड़ ना हो।श्री तिवारी ने कहा कि अनेक ऐसे भी फड़ व्यवसायी हैं जो प्रतिदिन अपने लिए जीविकापार्जन करते हैं तथा प्रतिदिन की कमाई से अपने परिवार का गुजर बसर करते हैं।उनके पास कोई जमा पूंजी नहीं होती।प्रदेश सरकार को ऐसे फड़ व्यवसाईयों के बारे में भी आज प्राथमिकता के आधार पर सोचना होगा। तिवारी ने कहा कि नगरपालिका बाजार खुलने पर इन फड़ व्यवसाईयों के शुल्क की जो पर्ची काटती है उसे भी कम से कम छ माह तक माफ करे ताकि इन फड़ व्यवसाईयों को भी थोड़ी राहत मिल सके।उन्होंने प्रदेश सरकार से भी मांग की है कि इन फड़ व्यवसाईयों के लिए अलग से एक नीति बनाकर इन्हें सहायता राशि दी जाए जिससे कि ये पुनः अपनी जिन्दगी सुचारू रूप से चला पाएं।श्री तिवारी ने यह भी मांग की है कि इस कोरोनाकाल में जितने भी व्यापारियों ने बैंक से ऋण लिया है उनके ऋण का छ: माह का ब्याज माफ किया जाए।
विधायक

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

पुलिस परिवार के तीस सदस्यों को लगी कोविड वैक्सीन की पहली खुराक

Next Post

गुजरात में सात जून से सभी प्राइवेट और सरकारी कार्यालयों को सौ फीसदी खोला जाएगा

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • 11/10/2026 से शुरू होंगी नवरात्रि आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त एवं नवरात्रि पर विशेष
  • आज है पितृ विसर्जन अमावस्या आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग
  • रामनगर डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को धमकाने का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से खुलासा
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • काठगोदाम में स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Next Post

गुजरात में सात जून से सभी प्राइवेट और सरकारी कार्यालयों को सौ फीसदी खोला जाएगा

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub