Sunday, September 20, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 12, 2026

आज है रवि प्रदोष व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन और क्या है रवि प्रदोष का महत्व

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, ज्योतिष, देश, धार्मिक, शिक्षा
0
दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
Spread the love

🌺 ॐ श्री गणेशाय नमः 🌺

दैनिक पंचांग एवं राशिफल

रविवार, 12 जुलाई 2026

अल्मोड़ा / हल्द्वानी

श्री संवत् : 2083 ,शाके : 1948

संवत्सर : रौद्र नाम ,अयन : उत्तरायण

ऋतु : ग्रीष्म,मास : आषाढ़ माह दिन 28 गते

पक्ष : कृष्ण पक्ष,तिथि : त्रयोदशी ,वार : रविवार

आज रवि प्रदोष व्रत का अत्यंत पुण्यदायी संयोग है। भगवान शिव एवं सूर्य नारायण की संयुक्त आराधना से विशेष शुभ फल प्राप्त होते हैं। आज का दिन पापों के क्षय, रोग-निवारण, मनोकामना पूर्ति तथा परिवार में सुख-समृद्धि की कामना के लिए अत्यंत मंगलकारी माना गया है।

🌙 ग्रह-नक्षत्र एवं योग

आनंदादि योग : मध्य धाता नामक योग का प्रभाव।

चंद्रमा : सायं 7:06 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

⛔ राहुकाल

सायं 5:27 बजे से 7:12 बजे तक

इस अवधि में किसी भी शुभ, मांगलिक अथवा नए कार्य का शुभारंभ करना शास्त्रों में वर्जित माना गया है।

✅ आज का श्रेष्ठ शुभ मुहूर्त

मुहूर्तराज अभिजित मुहूर्त

प्रातः 11:46 बजे से दोपहर 12:42 बजे तक

इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, पूजा-पाठ, व्यवसाय प्रारंभ, खरीदारी, यात्रा तथा अन्य शुभ कार्य करना विशेष फलदायी रहेगा।

🔱 रवि प्रदोष व्रत का महत्व

रविवार को पड़ने वाला प्रदोष व्रत रवि प्रदोष कहलाता है। यह व्रत भगवान शिव तथा सूर्यदेव दोनों की कृपा प्राप्त कराने वाला माना गया है।

आज सायंकाल प्रदोष काल में भगवान शिव का जल, दूध, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा एवं अक्षत से अभिषेक करें। “ॐ नमः शिवाय” तथा महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। इसके साथ ही सूर्यास्त से पूर्व सूर्य नारायण को तांबे के पात्र से जल अर्पित कर रक्त चंदन एवं लाल पुष्प समर्पित करें। ऐसा करने से आयु, आरोग्य, यश, मान-सम्मान तथा आर्थिक उन्नति के योग प्रबल होते हैं।

 

🌟 आज का राशिफल

 

♈ मेष

 

आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी तथा आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर बनेंगे।

 

♉ वृषभ

 

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार एवं नौकरी में विस्तार के योग हैं। धन लाभ होगा तथा मित्रों एवं वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है।

 

♊ मिथुन

 

दिन सामान्य रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य एवं खान-पान पर विशेष ध्यान दें। अनावश्यक विवादों से बचें। सायंकाल के बाद शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है।

 

♋ कर्क

 

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी तथा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। हालांकि शाम के बाद मानसिक तनाव या किसी बात की चिंता बढ़ सकती है। धैर्य बनाए रखें।

 

♌ सिंह

 

आज का दिन अत्यंत शुभ एवं सफलता प्रदान करने वाला है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। पदोन्नति अथवा सम्मान प्राप्त होने के योग हैं।

 

♍ कन्या

 

घर में शुभ एवं मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

 

♎ तुला

 

दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। धन निवेश सोच-समझकर करें। अनावश्यक यात्राओं से बचें। देर शाम कोई सुखद समाचार मन प्रसन्न करेगा।

 

♏ वृश्चिक

 

भाग्य पूरी तरह साथ देगा। व्यवसाय एवं नौकरी में विस्तार होगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सायंकाल के बाद मानसिक दबाव बढ़ सकता है, संयम रखें।

 

♐ धनु

 

आज का दिन विशेष लाभकारी रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। नए कार्यों में सफलता तथा सम्मान प्राप्त होने के योग हैं।

 

♑ मकर

 

धन लाभ के साथ धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी तीर्थ अथवा देवस्थान के दर्शन का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

 

♒ कुंभ

 

दिन सामान्य रहेगा। वाद-विवाद एवं क्रोध से बचें। निवेश में सावधानी रखें। विरोधी आपकी छवि प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं। सायंकाल के बाद कोई महत्वपूर्ण शुभ सूचना मिल सकती है।

 

♓ मीन

 

आज का दिन उन्नति एवं सफलता का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सायंकाल के बाद अचानक किसी विषय को लेकर चिंता बढ़ सकती है, धैर्य एवं विवेक से काम लें।

 

☀️ आज का विशेष उपाय

आज सभी बारह राशियों के जातक भगवान श्री सूर्य नारायण की पूजा-अर्चना करें।

आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

सूर्यदेव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें।

लाल पुष्प एवं रक्त चंदन अर्पित करें।

“ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र की कम से कम 108 बार जप करें।

इससे आरोग्य, यश, आत्मबल, सफलता तथा ग्रह दोषों में विशेष लाभ प्राप्त होगा।

 

🔱 श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थान

(संबद्ध – भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान, वाराणसी)

उपलब्ध सेवाएं

बृहद कुंडली निर्माण

लघु पत्रिका निर्माण

वार्षिक भविष्यफल

जन्मपत्रिका मिलान

लग्न निर्धारण

जीवन की समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान

ऑनलाइन एवं ऑफलाइन परामर्श

उपलब्ध आध्यात्मिक सामग्री

सिद्ध रुद्राक्ष

दृष्टि दोष निवारण ताबीज

धन आकर्षण सिद्ध सुपारी

घर एवं प्रतिष्ठान हेतु सिद्ध सुरक्षा कवच

विभिन्न रत्न एवं धार्मिक सामग्री

विशेष पूजा एवं कर्मकांड

अंगारक दोष पूजा

गुरु चांडाल योग पूजा

विष योग पूजा

कालसर्प दोष पूजा (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन)

वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य

पंडित डॉ. मदन मोहन पाठक

(32 वर्षों से अधिक का ज्योतिष एवं कर्मकांड अनुभव)

📞 संपर्क सूत्र : 9411703908

🙏 सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः। 🙏

Previous Post

नैनीताल में शस्त्र लाइसेंस पर बड़ा प्रहार: फायरिंग, हथियार के दुरुपयोग और आपराधिक मामलों में 4 लाइसेंस निरस्त

Next Post

एकादशी व्रत  स्मार्त और वैष्णव का शास्त्रसम्मत स्वरूप — विवाद नहीं, कर्तव्य और समर्पण का पर्व  

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • नैनीताल में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की होगी नियमित निगरानी कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने वार्डवार सर्वे और दैनिक निरीक्षण के दिए निर्देश
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • सूचना, संवाद और समाधान पर केंद्रित रहा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का जन संवाद कार्यक्रम
  • वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. मदन मोहन पाठक ‘राष्ट्रीय ज्योतिष रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित

Next Post
एकादशी व्रत  स्मार्त और वैष्णव का शास्त्रसम्मत स्वरूप — विवाद नहीं, कर्तव्य और समर्पण का पर्व  

एकादशी व्रत  स्मार्त और वैष्णव का शास्त्रसम्मत स्वरूप — विवाद नहीं, कर्तव्य और समर्पण का पर्व  

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999