Sunday, September 20, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 11, 2026

नैनीताल में शस्त्र लाइसेंस पर बड़ा प्रहार: फायरिंग, हथियार के दुरुपयोग और आपराधिक मामलों में 4 लाइसेंस निरस्त

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
नैनीताल में शस्त्र लाइसेंस पर बड़ा प्रहार: फायरिंग, हथियार के दुरुपयोग और आपराधिक मामलों में 4 लाइसेंस निरस्त
Spread the love

नैनीताल, 11 जुलाई 2026।

जनपद नैनीताल में शस्त्रों के दुरुपयोग और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। वहीं अभिलेखों और तथ्यों के परीक्षण के बाद चार अन्य मामलों में शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई समाप्त कर दी गई है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और शस्त्रों के दुरुपयोग पर प्रशासन की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति आगे भी जारी रहेगी।

जिला अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम निवासी त्रिभुवन चंद द्वारा अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सार्वजनिक स्थान पर वाहन में बैठकर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया था। शस्त्र के दुरुपयोग को गंभीर मानते हुए आयुध अधिनियम के तहत उनका शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया।

दूसरे मामले में रामनगर कोतवाली में दर्ज एफआईआर के अनुसार उमेश बेलवाल ने अपने भाई ललित बेलवाल की लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक का इस्तेमाल कर वादी पर हमला किया। पुलिस ने हथियार बरामद कर लिया। जिला प्रशासन ने माना कि लाइसेंसी हथियार की सुरक्षा और नियंत्रण की जिम्मेदारी शस्त्रधारक की होती है। इसलिए ललित बेलवाल को उच्च सैन्य सम्मान प्राप्त होने के बावजूद उनके नाम जारी शस्त्र लाइसेंस को भी निरस्त कर दिया गया।

इसके अलावा आपराधिक मामलों में संलिप्त पाए जाने के आधार पर इश्तियाक अली (बनभूलपुरा) तथा मोहम्मद सलीम (इंदिरा नगर, बनभूलपुरा) के शस्त्र लाइसेंस भी रद्द कर दिए गए।

वहीं जांच और उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण के बाद सतीश नैनवाल, निसार सिद्दीकी, शाहनवाज मलिक और अदनान नवाब के विरुद्ध चल रही शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई समाप्त कर दी गई।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि शस्त्र लाइसेंस एक विशेष वैधानिक अधिकार है, जिसका उपयोग पूरी जिम्मेदारी और कानून के दायरे में रहकर ही किया जाना चाहिए। सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous Post

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, डीएम ने जागेश्वर व गरुड़ाबांज में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Next Post

आज है रवि प्रदोष व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन और क्या है रवि प्रदोष का महत्व

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • नैनीताल में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की होगी नियमित निगरानी कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने वार्डवार सर्वे और दैनिक निरीक्षण के दिए निर्देश
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • सूचना, संवाद और समाधान पर केंद्रित रहा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का जन संवाद कार्यक्रम
  • वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. मदन मोहन पाठक ‘राष्ट्रीय ज्योतिष रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित

Next Post
दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

आज है रवि प्रदोष व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन और क्या है रवि प्रदोष का महत्व

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999