Sunday, October 11, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 11, 2026

अल्मोड़ा पुलिस की संवेदनशील पहल: भटकी महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया, मानवीय कार्यशैली की हुई सराहना

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
अल्मोड़ा पुलिस की संवेदनशील पहल: भटकी महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया, मानवीय कार्यशैली की हुई सराहना
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर आर. घोड़के के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस जनसुरक्षा के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं का भी निरंतर परिचय दे रही है। इसी क्रम में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील कार्यशैली के चलते एक भटकी हुई महिला को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया गया।

पुलिस के अनुसार, 09 जुलाई 2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि साईं मंदिर, अल्मोड़ा के समीप एक महिला असहाय अवस्था में भटक रही है। सूचना मिलते ही महिला कोतवाली प्रभारी श्रीमती जानकी भंडारी के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल तुलसी गोस्वामी, महिला कांस्टेबल द्रौपदी सुयाल एवं महिला होमगार्ड पूजा बिष्ट तत्काल मौके पर पहुंचीं।

पुलिस टीम ने महिला से बातचीत कर उसकी पहचान जानने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसे तत्काल वन स्टॉप सेंटर, अल्मोड़ा में सुरक्षित ठहराया गया।

इसके बाद महिला पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए उसकी पहचान और परिजनों की तलाश शुरू की। अथक प्रयासों के बाद 10 जुलाई 2026 को महिला की पहचान गीता देवी, पत्नी राजेंद्र कुमार, निवासी बाड़ेछीना के रूप में हुई। पुलिस ने तुरंत परिजनों से संपर्क कर महिला की सास आनंदी देवी को वन स्टॉप सेंटर बुलाया।

सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने गीता देवी को उनकी सास के सुपुर्द कर दिया। इतना ही नहीं, महिला पुलिस कर्मियों ने दोनों को सुरक्षित टैक्सी में बैठाकर उनके घर के लिए रवाना भी किया।

अल्मोड़ा पुलिस की संवेदनशील पहल: भटकी महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया, मानवीय कार्यशैली की हुई सराहनाअपनी बहू के सकुशल मिलने पर परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और मानवीय कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि अल्मोड़ा पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता और सुरक्षा के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

कैंची धाम में नशे का तांडव: होम स्टे संचालक से मारपीट, पुलिस से बचने के दौरान तीन वाहनों को रौंदा, बिजली के पोल से टकराई स्कॉर्पियो 

Next Post

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, डीएम ने जागेश्वर व गरुड़ाबांज में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • 11/10/2026 से शुरू होंगी नवरात्रि आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त एवं नवरात्रि पर विशेष
  • आज है पितृ विसर्जन अमावस्या आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग
  • रामनगर डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को धमकाने का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से खुलासा
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, डीएम ने जागेश्वर व गरुड़ाबांज में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, डीएम ने जागेश्वर व गरुड़ाबांज में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub