Thursday, May 15, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 11, 2021

सरकार की सख्ती के बाद ढीले पड़े ट्विटर के तेवर

News Deskby News Desk
in देश
0
Spread the love

नई दिल्ली ,11 जुलाई (आरएनएस)। सरकार की सख्ती के बाद दिल्ली हाईकोर्ट के सख्त तेवरों के बीच माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर धीरे-धीरे नरम रुख अख्तियार करने पर मजबूर होता दिख रहा है। रविवार को ट्विटर ने रेजिटेंड ग्रीवेंस ऑफिसर (शिकायत निवारण अधिकारी) के रूप में विनय प्रकाश की नियुक्ति की है। इसके अलावा कंपनी ने शिकायतों के संदर्भ में की गई कार्रवाई की मासिक रिपोर्ट भी पेश की है। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी देश के नए नियमों के मुताबिक जल्द ही दो अन्य अधिकारियों की भी नियुक्ति करेगा।
गौरतलब है कि रविशंकर प्रसाद की जगह आए नए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दो टूक शब्दों में कहा था कि देश में कानून और संविधान के ऊपर कोई नहीं है। ट्विटर को देश के नियम और संविधान का पालन करना ही होगी। इसके अलावा दिल्ली हाईकोर्ट ने भी नए नियमों के संदर्भ में ट्विटर को राहत देने से इंकार कर दिया था। हाईकोर्ट के सख्त रुख के बीच ट्विटर ने सरकार के द्वारा बनाए गए नियमों को मानने की बात कही थी।
सरकार को भावी रुख का इंतजार
नए नियम के मुताबिक 50 लाख से अधिक यूजर्स वाली कंपनियों को हर हाल में मुख्य अनुपालन अधिकारी, नोडल अधिकारी और शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्ति करना अनिवार्य है। हथियार डालने का संकेत देते हुए ट्विटर ने फिलहाल शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्ति की है। उसे जल्द ही दो अन्य नियुक्तियां करनी है। सरकार को अब कंपनी के भावी रुख का इंतजार है। हालांकि सरकार ने स्पष्टï किया कि वह इस मामले में ट्विटर के साथ नरमी नहीं बरतेगी। गौरतलब है कि नए नियमों के मुताबिक तीनों अधिकारियों का भारतीय नागरिक होना भी अनिवार्य है।
क्या है मासिक रिपोर्ट में
शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्ति के साथ ट्विटर ने शिकायतों के निपटारे से संबंधित मासिक रिपोर्ट भी रखी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में आपत्तिजनक ट्वीट हटाने या ट्विटर हैंडल के खिलाफ कार्रवाई करने संबंधी 5464 शिकायतें मिली। इसके अलावा 5412 अन्य मामलोंं में कानूनी अनुरोध किया गया है। शिकायतों के संदर्भ में अब तक 248 ट्विटर हैंडल को बंद किया गया है। इसके अलावा 2759 ट्वीट्स को फिलहाल रोका गया है। इस क्रम में 3649 मामलों में ट्विटर हैंडल को निलंबित या विवादास्पद ट्वीट को हटाया गया है।
नियम के पूर्ण पालन केबाद ही राहत
सरकार ने फिलहाल ट्विटर को मिली कानूनी सुरक्षा को खत्म कर दिया है। कानूनी सुरक्षा खत्म होने के बाद ट्विटर के खिलाफ हर्जाना, मानहानि और आपराधिक मामला दर्ज किया जा सकता है। सरकार के सूत्रों का कहना है कि ट्विटर जब तक नए नियमों को पूर्ण रूप से स्वीकार नहीं करता, तब तक उसे पहले मिली हुई कानूनी सुरक्षा बहाल नहीं होगी।

Previous Post

मडुवा झिंगोरा खाएंगे उत्तराखंड बनाएंगे के नारे पर बने प्रदेश में हमारी सरकार बनाओ बिजली पानी फ्री देंगे जैसी लुभावने वादे करना शहीदों के साथ मजाक – हुकम सिंह

Next Post

दुकान का ताला तोड़कर पर्स चोरी में बुलेट सवार मजदूर हुआ गिरफ्तार

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • रानीखेत अग्निशमन विभाग की सक्रियता: बैंकों और अस्पताल में फायर सिस्टम की जांच, जरूरी दिशा-निर्देश दिए
  • अल्मोड़ा में आपदा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
  • पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: कार 100 फीट गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल
  • जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने किया निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • आज का पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

दुकान का ताला तोड़कर पर्स चोरी में बुलेट सवार मजदूर हुआ गिरफ्तार

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999