Friday, July 4, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 12, 2021

शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय ने आज जनपद के अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित विद्यार्थियों का किया शुभारंभ

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

अल्मोड़ा 12 जुलाई, 2021 (सू0वि0)- प्रदेश के मा0 शिक्षा मंत्री अरविन्द पाडेंय ने आज जनपद के अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित विभिन्न विद्यालयों का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय इण्टर कालेज सोमेश्वर, राजकीय इण्टर कालेज अल्मोड़ा व राजकीय इण्टर कालेज भुजान पहुॅचकर अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का शुभारम्भ किया वही जनपद के शेष 19 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का शुभारम्भ उन्होंने वर्चुअल माध्यम से किया। जनपद में कुल 11 विकासखण्डों में दो-दो अटल उत्कृष्ट विद्यालय चयनित किये गये है। जनपद के अन्य उत्कृष्ट विद्यालय राइका डीनापानी, राइका सलौंज, राइका द्वाराहाट, राइका जालली, राइका भोनखाल, राइका क्वैराला, राइका बाड़ेछीना, राइका नौगाॅव रीठागाड़, राइका भिकियासैंण, राइका चैनलिया, राइका कनरा, राइका लमगड़ा, राइका सराईखेत, राइका स्याल्दे, राइका मासी, राइका चैखुटिया, राइका पालीगुणादित्य, राइका दन्या, राइका ताड़ीखेत है।
अटल उत्कृष्ट विद्यालय अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि इन विद्यालयों को खोलने के पीछे सरकार का मुख्य मकसद है कि प्रदेश के हर उस गरीब परिवार के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सके जो पहाड़ से पलायन कर मैदानी क्षेत्रों में शिक्षा प्राप्त करने जा रहे है। सभी को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध हो जिसके माध्यम से अंग्रेजी शिक्षा उपलब्ध हो सके जो आधुनिक समय की माॅग है। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण व्यवस्था संचालित होगी व सीबीएससी से मान्यता दिलायी जा रही है जिससे निर्धन परिवार के बच्चें भी अंग्रेजी में शिक्षा ग्रहण कर पायेंगे। मा0 मंत्री ने कहा कि प्रदेश में चयनित 190 अटल उत्कृष्ट विद्यालय है जिसमें 797 पदों के सापेक्ष 3950 अध्यापकों द्वारा आवेदन किया गया है जिससे इन विद्यालयों में योग्य शिक्षक मिलेंगे।
मा0 शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में शैक्षिक गुणवत्ता के साथ-साथ शिक्षकों और शिक्षिकाओं की समस्याओं का हर सम्भव समाधन करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के प्रयासो से नीति आयोग के सर्वे में उत्कृष्ट शिक्षा की दिशा में राज्य चैथे स्थान पर रहा है हमारा प्रयास रहेगा कि हम प्रथम स्थान पर पहुॅचे। इस दौरान मा0 मंत्री द्वारा विद्यालय परिसर में गौरादेवी पर्यावरण जन जागरण यात्रा के तहत पौध रोपण भी किया। उन्होंने कहा कि सभी को प्रकृति हो हरा-भरा व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पौधरोपण करना चाहिए। हमें आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर सन्देश देने के लिए हरेले के दिन पौध रोपण अवश्य करना चाहिए।
उन्होंने चिपको आन्दोलन की जननी गौरादेवी को याद करते हुए कहा कि हम उनकी याद में पौध रोपण अभियान चला रहे है जिससे प्रकृति का संरक्षण व सवद्र्वन हो सके। इस कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, महामंत्री विनीत बिष्ट, अपर निदेशक कुमाऊ मण्डल रघुनाथ लाल आर्या, मुख्य शिक्षाधिकारी एच0बी0 चन्द, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, पुलिस उपाधीक्षक तपेश कुमार, तहसीलदार संजय कुमार, नायब तहसीलदार मनीषा मारकाना, क्रीड़ा अधिकारी सी0एल0 वर्मा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेन्द्र सिंह कठैत, खण्ड शिक्षाधिकारी पी0एस0 जगंपागीं, किरन पंत, विद्या कर्नाटक, विनोद राठौर के अलावा कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।



Previous Post

अखिलेश यादव ने कहा मैं यूपी पुलिस विशेषकर भाजपा सरकार पर भरोसा नहीं कर सकता

Next Post

दैनिक पंचांग एवं राशिफल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • मानव उत्थान सेवा समिति शाखा अल्मोड़ा द्वारा आगामी रविवार को गुरु पूजन महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा
  • दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • स्पोर्ट्स बाइक से स्मैक तस्करी कर रहा युवक को एसओजी और सोमेश्वर पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा
  • आज क्या है विशेष आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचांग
  • अल्मोड़ा में सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया महान सांख्यिकीविद् पी.सी. महालनोबिस की 132वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन

Next Post

दैनिक पंचांग एवं राशिफल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999