Thursday, September 24, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 19, 2026

ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता: बनभूलपुरा पुलिस ने 20.45 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड
0
ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता: बनभूलपुरा पुलिस ने 20.45 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा
Spread the love

हल्द्वानी, 19 जून 2026।

जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 20.45 ग्राम अवैध स्मैक और एक मोटरसाइकिल के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

दिनांक 18 जून 2026 को थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग अभियान के दौरान हिमालय स्कूल के सामने, गौला बाईपास रोड स्थित यात्री शेड के पास एक युवक को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 20.45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नासिर (26 वर्ष) पुत्र हमीद, निवासी रहमान मेडिकल वाली गली, नूरी मस्जिद, बनभूलपुरा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल संख्या UK04Q-4123 (सुपर स्प्लेंडर) भी बरामद कर सीज कर दी।

आरोपी के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 100/2026 के तहत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक जगवीर सिंह

कांस्टेबल दिलशाद अहमद

कांस्टेबल सुनील कुमार

कांस्टेबल सुच्चा सिंह

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के कारोबार में लिप्त तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Previous Post

जागेश्वर धाम में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना

Next Post

NEET-2026: निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, 11 केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने संभाला कुलपति पद का कार्यभार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • नंदा देवी महोत्सव की भव्य शोभायात्रा को देखते हुए नैनीताल में 23 सितंबर को सभी स्कूल-कॉलेज बंद
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • नंदा अष्टमी पर अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट, मेले की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Next Post
NEET-2026: निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, 11 केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

NEET-2026: निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, 11 केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999