Sunday, October 18, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 2, 2026

कुमाऊं में भारी बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

News Deskby News Desk
in आपदा प्रबंधन, उत्तराखंड, राजनीति
0
लोअर माल रोड की सुस्त मरम्मत पर कुमाऊँ आयुक्त का कड़ा रुख, PWD अधिकारियों से जवाब-तलब; CCTV निगरानी के आदेश
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल, 2 सितंबर 2026। कुमाऊं मंडल में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग द्वारा भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। कुमाऊं मंडल के आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों—नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत एवं ऊधमसिंह नगर—को एहतियातन पूरी सावधानी बरतने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग, सिंचाई, विद्युत, पेयजल निगम, ब्रिडकुल, ग्रामीण निर्माण विभाग सहित सभी कार्यदायी एवं संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में जेसीबी मशीनें और मैनपावर पहले से तैनात रखे जाएं, ताकि सड़क अवरुद्ध होने, भूस्खलन अथवा अन्य किसी आपदा की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

उन्होंने विशेष रूप से नदियों, नालों एवं गधेरों के किनारे तथा भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर स्थिति बिगड़ने की आशंका होने पर लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा से संबंधित किसी भी सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर राहत एवं बचाव दल भेजे जाएं। संवेदनशील मार्गों, पुलों, जलभराव वाले क्षेत्रों तथा भूस्खलन संभावित स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए और स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन तंत्र को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए।

अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने आम जनता से भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। उन्होंने लोगों से नदी-नालों एवं उफनते गधेरों को पार करने का जोखिम न उठाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने को कहा है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचना दें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लगातार बारिश के दौरान संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और जीरो रिस्पांस टाइम के साथ राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और त्याग से अस्तित्व में आया उत्तराखंड: हुकम सिंह कुंवर

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष-2026 के तहत आयोजित हुई कार्यशाला, आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर
  • नैनीताल में राजस्व मामलों के निस्तारण में तेजी, एक वर्ष में 31,979 वाद निपटाए

Next Post
राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और त्याग से अस्तित्व में आया उत्तराखंड: हुकम सिंह कुंवर

राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और त्याग से अस्तित्व में आया उत्तराखंड: हुकम सिंह कुंवर

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub