🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🌺
गुरुवार, 18 जून 2026
ॐ श्री गणेशाय नमः📍 अल्मोड़ा/हल्द्वानी
विक्रम संवत् : 2083 ,शक संवत् : 1948
संवत्सर : रौद्र नाम संवत्सर,ऋतु : ग्रीष्म ऋतु
अयन : उत्तरायण, ज्येष्ठ शुद्ध शुक्ल पक्ष
तिथि : चतुर्थी ,वार : गुरुवार, आषाढ़ माह 4 गते
चन्द्रमा : कर्क राशि में स्थित
🔱 आज का विशेष ज्योतिषीय योग
आज आनन्दादि योग के अंतर्गत “शुभ” नामक योग का प्रभाव रहेगा, जो मांगलिक कार्यों, धार्मिक अनुष्ठानों, शिक्षा, व्यापार तथा सामाजिक गतिविधियों के लिए अनुकूल माना जाता है।
⛔ राहुकाल
दोपहर 1:55 बजे से 3:40 बजे तक
इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, नया व्यवसाय, यात्रा अथवा अन्य शुभ कार्य प्रारम्भ करने से बचना चाहिए।
✅ अभिजित मुहूर्त (मुहूर्तराज)
प्रातः 11:41 बजे से 12:38 बजे तक
यह समय विशेष रूप से शुभ एवं फलदायी माना गया है। इस अवधि में—
पूजन-अर्चन
शुभ यात्रा
नया कार्य प्रारम्भ
खरीदारी
महत्वपूर्ण निर्णय
मांगलिक संस्कार
करना अत्यंत लाभकारी रहेगा।
🌟 आज का राशिफल 🌟
♈ मेष राशि
दिन सामान्य रहेगा। कार्यों में अधिक दौड़-भाग बनी रह सकती है। स्वास्थ्य में कुछ नरमी अनुभव होगी। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। आर्थिक निवेश एवं लेन-देन में विशेष सावधानी रखें।
♉ वृषभ राशि
आज का दिन शुभ एवं मंगलमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी तथा मित्रों एवं शुभचिन्तकों का सहयोग प्राप्त होगा।
♊ मिथुन राशि
दिन अत्यंत उत्तम रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में प्रसन्नता एवं उत्साह का वातावरण बना रहेगा।
♋ कर्क राशि
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♌ सिंह राशि
दिन सामान्य रहेगा। मन में कुछ अस्थिरता रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनावश्यक विवादों और अनचाही यात्राओं से बचना हितकर रहेगा।
♍ कन्या राशि
आज का दिन सफलता प्रदान करने वाला है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा तथा महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
♎ तुला राशि
दिन अनुकूल रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे तथा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
♏ वृश्चिक राशि
दिन मध्यम फलदायी है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विवादों से दूर रहें। निवेश एवं आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।
♐ धनु राशि
दिन सामान्य रहेगा। मानसिक अशांति रह सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। किसी भी प्रकार के अनावश्यक वाद-विवाद से बचना उचित होगा।
♑ मकर राशि
आज का दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
♒ कुंभ राशि
दिन शुभ रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। सुखद यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
♓ मीन राशि
दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कुछ लोग आपकी छवि प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं। लेन-देन एवं आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
🌼 आज का विशेष उपाय
सभी बारह राशियों के जातकों के लिए आज भगवान श्री हरि विष्णु की उपासना विशेष लाभकारी रहेगी।
✔ घर में घी का दीपक प्रज्वलित करें।
✔ केले के वृक्ष में जल अर्पित करें।
✔ चन्दन एवं जौ अर्पित करें।
✔ विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
✔ गौशाला में जाकर गौमाता को पीले लड्डू खिलाएं।
✔ पीली वस्तुओं का दान करें।
इन उपायों से सुख, समृद्धि, यश तथा आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है।
🔱 श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकाण्ड संस्थान
(संबद्ध – भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान, वाराणसी)
उपलब्ध सेवाएं
ज्योतिष परामर्श
• बृहद कुंडली निर्माण
• लघु पत्रिका निर्माण
• वार्षिक भविष्यफल
• जन्मपत्रिका मिलान
• लग्न निर्धारण
• जीवन की समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान
• ऑनलाइन एवं ऑफलाइन परामर्श
उपलब्ध आध्यात्मिक सामग्री
• सिद्ध रुद्राक्ष
• दृष्टिदोष निवारण ताबीज
• धन आकर्षण सिद्ध सुपारी
• घर एवं दुकान हेतु सिद्ध सुरक्षा कवच
• विभिन्न रत्न एवं धार्मिक सामग्री
विशेष पूजन एवं कर्मकाण्ड
• अंगारक दोष पूजा
• गुरु चाण्डाल योग पूजा
• विष योग पूजा
• कालसर्प दोष पूजा (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन)
👨🏫 वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य
पंडित डॉ. मदन मोहन पाठक
(32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय एवं कर्मकाण्डीय अनुभव)
📞 संपर्क सूत्र : 9411703908
🌺 “ज्योतिष केवल भविष्य कथन नहीं, अपितु जीवन को सही दिशा देने वाला वैदिक विज्ञान है।” 🌺





