Dehradun News: देहरादून के बन्नू ग्राउंड में चल रहे थाईलैंड फेस्ट में इन दिनों पीतल नगरी मुरादाबाद की खूबसूरत कलाकृतियां और ऐतिहासिक चीजें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. यहां मुरादाबाद से आए मशहूर कारीगर आसिफ अपने साथ करीब 100 साल पुराना विंटेज ग्रामोफोन और साल 1925 के जमाने के पीतल के अनोखे टेलीफोन लेकर पहुंचे हैं. डिजिटल दौर की युवा पीढ़ी के लिए यह पुरानी चीजें किसी जादू से कम नहीं हैं.






