Sunday, October 25, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 12, 2022

पालिटेक्निक के छात्र की निर्मम की गई हत्या

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
पालिटेक्निक के छात्र की निर्मम की गई हत्या
ख़बर शेयर करें -

पॉलिटेक्निक के छात्र की हमलावारों ने निर्ममतापूर्वक जान ले ली। पहले उसे पीटा गया फिर गला दबा दिया। वह इकलौता बेटा था। बताया जा रहा है कि कुत्ता घुमाने को लेकर एक साल पहले दो परिवारों में विवाद हुआ था। विधानसभा चुनाव से पहले एक हमलावर ने मुखबिरी का आरोप लगाकर धमकी दी थी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।आईटीआई थाना क्षेत्र में हेमपुर इस्माइल निवासी योगेंद्र चौधरी उर्फ मोनू राजकीय पॉलिटेक्निक में मैकेनिकल का छात्र था। उसके पिता वीर सिंह चौधरी टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। योगेंद्र 10 जून को दोपहर तीन बजे से गायब था। उसकी मां कमलेश ने योगेंद्र के मोबाइल पर कॉल की तो देर रात तक स्विच ऑफ जाता रहा।रात करीब 11 बजे हेमपुर इस्माइल निवासी मनीष सैनी की सूचना पर बाजपुर रोड स्थित बहल्लापुल के पास पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल योगेंद्र को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनीष ने ही 112 नंबर पर पुलिस को योगेंद्र की हत्या हो जाने की सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी आशुतोष सिंह, एसआई महेश चंद्र और एसआई सुरभि बौड़ाई आदि ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
मोनू की हत्या करने का जुर्म कबूला
पुलिस ने योगेंद्र के घर पहुंचकर उसके पिता वीर सिंह और ताऊ नरेश को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे पिता ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने मनीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हेमपुर इस्माइल निवासी हरनेक सिंह और ग्राम उदमावाला थाना रोशनपुर मुरादाबाद निवासी अर्जुन सिंह के साथ योगेंद्र उर्फ मोनू की हत्या करने का जुर्म कबूला।
कुत्ता घुमाने को लेकर एक साल पहले हुई कहासुनी
वीर सिंह का कहना है कि एक वर्ष पूर्व कुत्ता घुमाने को लेकर उसके पुत्र योगेंद्र की हरनेक के साथ कहासुनी हो गई थी। विधानसभा चुनाव से पहले काशीपुर पुलिस ने हरनेक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। छूटने के बाद हरनेक ने उनके बेटे पर मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने हरनेक और मनीष आदि के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मनीष सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
हत्या से पहले दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट : एसपी
एसपी चंद्रमोहन सिंह के अनुसार पॉलीटेक्निक के छात्र की हत्या से पहले दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई थी। बताया कि योगेंद्र शारीरिक रूप से तंदुरुस्त था। शुरू में वह हमलावरों पर भारी पड़ गया लेकिन अचानक उसका पैर फिसला और वह गिर गया। बताया कि इसके बाद हमलावरों ने उसे उठने नहीं दिया और डंडों से उसे बुरी तरह पीटा। उसके पूरे शरीर पर नीले निशान पड़ गए। उनमें से एक आरोपी ने उसके सीने पर बैठकर गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को सोमेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

विस सत्र शुरू होने से पहले धामी लेंगे विधायक पद की शपथ

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • बिना पुलिस सत्यापन मजदूर रखने पर ठेकेदार का ₹5 हजार का चालान, विधानसभा सत्र और त्योहारों के मद्देनजर अभियान तेज
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • श्री राम उपनगर में संघ का विजयदशमी उत्सव संपन्न, पथ संचलन पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

Next Post
विस सत्र शुरू होने से पहले धामी लेंगे विधायक पद की शपथ

विस सत्र शुरू होने से पहले धामी लेंगे विधायक पद की शपथ

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub