Sunday, October 25, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 12, 2022

विस सत्र शुरू होने से पहले धामी लेंगे विधायक पद की शपथ

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
विस सत्र शुरू होने से पहले धामी लेंगे विधायक पद की शपथ
ख़बर शेयर करें -

विधानसभा के 14 जून से प्रारंभ होने जा रहे बजट सत्र से एक दिन पहले सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधायक के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। विधानसभा भवन के सभागार में आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण उन्हें शपथ दिलाएंगी।उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव में मुख्यमंत्री धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे, लेकिन भाजपा दो-तिहाई बहुमत से दोबारा सत्तासीन होने में सफल रही। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने धामी पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाया। धामी ने हाल में ही चम्पावत सीट से उपचुनाव लड़ा और रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की। विधायक के रूप में उनके शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, भाजपा के प्रांतीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।विधानसभा के 14 जून से होने वाले बजट सत्र के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सत्र के पहले दिन वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया जाएगा। सत्र के मद्देनजर सोमवार को कार्यमंत्रणा समिति और विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक बुलाई गई है। उधर, बजट सत्र को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष भी अपनी -अपनी तैयारियों में जुटे हैं।उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का यह दूसरा सत्र है। बजट सत्र पहले सात जून से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में प्रस्तावित था, लेकिन चारधाम यात्रा, राज्यसभा चुनाव जैसे कारणों को देखते हुए इसे बाद में देहरादून में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सत्र के लिए 14 से 20 जून की अवधि तय की गई है। अभी तक के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सत्र के पहले दिन 14 जून को वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे। विनियोग विधेयक 20 जून को पारित होगा।विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय ने अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। उन्होंने बताया कि संसदीय एवं विधायी कार्यों के मद्देनजर सोमवार को शाम साढ़े चार बजे विधानसभा भवन में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी। इससे पहले चार बजे विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक होगी। उन्होंने बताया कि कार्यमंत्रणा में बजट सत्र के विधायी कार्यों के एजेंडे पर चर्चा होगी। विधानमंडल दल के नेताओं के साथ बैठक में पक्ष-विपक्ष से सदन के शांतिपूर्ण एवं सुचारू संचालन के लिए सहयोग की अपेक्षा की जाएगी।कांग्रेस से आर्य व प्रीतम कार्यमंत्रणा में
पांचवीं विधानसभा के पहले सत्र के दौरान कार्यमंत्रणा समिति में कांग्रेस का कोई प्रतिनिधि नहीं था। कारण यह कि तब तक कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं हो पाया था और न उसने अपना कोई प्रतिनिधि नामित किया था। अब विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति में कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक प्रीतम सिंह बतौर सदस्य शामिल होंगे। समिति के अन्य सदस्यों में संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक मोहम्मद शहजाद (बसपा) व खजानदास (भाजपा) शामिल हैं।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

पालिटेक्निक के छात्र की निर्मम की गई हत्या

Next Post

बड़ी खबर- प्रयागराज हिंसा के मास्टर माइड जावेद पंप के घर पर चला सरकार का बुलडोजर

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • बिना पुलिस सत्यापन मजदूर रखने पर ठेकेदार का ₹5 हजार का चालान, विधानसभा सत्र और त्योहारों के मद्देनजर अभियान तेज
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • श्री राम उपनगर में संघ का विजयदशमी उत्सव संपन्न, पथ संचलन पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

Next Post
बड़ी खबर- प्रयागराज हिंसा के मास्टर माइड जावेद पंप के घर पर चला सरकार का बुलडोजर

बड़ी खबर- प्रयागराज हिंसा के मास्टर माइड जावेद पंप के घर पर चला सरकार का बुलडोजर

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub