हल्द्वानी शहर से लगे दमुआढूंगा से एक दुखद समाचार है यहां अंगीठी की गैस से दम घुटने से बुजुर्ग दंपत्ति की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने बुजुर्ग दंपति को एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
यह मामला दमुआढूंगा वार्ड पैंतीस स्थित हरदा चौराहा के पास रहने वाले किशन सिंह चन्याल उम्र 63 वर्ष और उनकी पत्नी रेवती देवी उम्र 60 साल बीती रात दोनों ने खाना खाया और कमरे में चले गए।
कमरे में उन्होंने ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर दरवाजे के पास रख दी। सुबह जब बहू सास-ससुर को चाय देने गई तो दोनों अचेत मिले। इसकी जानकारी अन्य परिजनों और पड़ोसियों को दी गयी। जिसके बाद दोनों बुजुर्गों को शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरने की कार्रवाई कर रही है।