आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय में सफाई कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों की सफाई कर्मचारियों से सम्बंधित समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सभी समस्याओं के उचित समाधान के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। राज्य स्थापना के समय सफाई कर्मचारियों के जितने पद राज्य में थे, उनको पुनर्जीवित करने के लिए पत्रावली का पूर्ण परीक्षण करते हुए उचित समाधान निकाला जायेगा। साथ ही मोहल्ला स्वच्छता समिति के सफाई कार्मिकों का प्रतिमाह मानदेय बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।

