Sunday, July 26, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

April 17, 2022

अपनी प्रतिभा के दम पर हमारे राज्य के लोगों ने उत्तराखंड से बाहर राज्य का नाम किया रोशन-धामी

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
अपनी प्रतिभा के दम पर हमारे राज्य के लोगों ने उत्तराखंड से बाहर राज्य का नाम किया रोशन-धामी
Spread the love

सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी से रविवार को उत्तराखण्ड सदन नई दिल्ली में प्रवासी उत्तराखण्डवासियो ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी से उत्तराखण्ड के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की।उन्होनें कहा कि हमारे प्रदेश के लोगों ने अपनी प्रतिभा के बल पर प्रदेश के बाहर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के साथ ही उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया हैं।मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डवासियों की समस्याओं के समाधान के लिये देहरादून में प्रकोष्ठ के गठन की भी बात कही। इस प्रकोष्ठ के माध्यम से प्रवाासी बंन्धुओं की समस्याओं का समाधान तो होगा ही राज्यहित से जुडे उनके सुझावों को अमल में लाये जाने का प्रयास किये जायेगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे प्रवासी उत्तराखण्डवासी हमारे राज्य के विकास के सहभागी ही नहीं हमारे ब्रॉण्ड अम्बसेडर भी है, उन्होनें कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में पहचान दिलाने केे लिये दृढ़ संकल्पित है, कृषि, बागवानी, वैकल्पिक ऊर्जा एवं पर्यटन के क्षेत्र में यहां असीमित संभावनायें है, हमारे युवा इस क्षेत्र में आगे आकर स्वरोजगार पर ध्यान दे रहे हैं।उत्तराखण्डवासियों, जो उद्यमिता के क्षेत्र में प्रदेश से बाहर कार्य कर रहे है उनसे भी राज्य के युवाओं का मार्गदर्शक बनने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास की यात्रा हम सबकी सामूहिक यात्रा है। उत्तराखण्ड को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप राज्य सरकार विकास के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है। विकास से जुड़ी योजनायें धरातल पर भी शीघ्रता से साकार हो इसके लिये प्रतिबद्वता के साथ कार्य किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन राज्य की आर्थिकी का मजबूत आधार है। अगले माह आरंभ हो रही चार-धाम यात्रा राज्य के पर्यटन एवं धार्मिक पर्यटन को मजबूती प्रदान करेगी। इसकी उन्होनें उम्मीद जतायी, मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों में यात्रा में आये व्यवधान के बाद इस बार भगवान केदार एवं बद्रीनाथ, मॉ गंगा एवं यमुना के आर्शीवाद से इस बार की यात्रा में लाखों लोग शामिल होगें। उन्होंने कहा राज्य सरकार अतिथि देवों भवः की भावना के साथ राज्य में आने वाले तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों के स्वागत के लिये तैयार है। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लिये प्रभावी प्रयास किये गये है।

Previous Post

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने पदभार किया ग्रहण, जानिए कौन रहा मौजूद,कौन गायब

Next Post

इस विस सीट से धामी लड़ेंगे उपचुनाव, ये विधायक देंगे इस्तीफा-सूत्र

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज है श्री हरि विष्णु देव शयनी एकादशी व्रत और तुलसी रोपण आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आयुक्त दीपक रावत का जिलाधिकारी कार्यालय में औचक निरीक्षण, लंबित वादों पर जताई नाराजगी; दो माह में निस्तारण के सख्त निर्देश
  • अल्मोड़ा के मछली बाजार में व्यापारी पर चापड़ से हमला, नकदी लूटने का आरोप; व्यापार मंडल ने जताया रोष
  • सीमांत कमस्यार की सड़कों पर डीएम अपूर्वा पाण्डे का सख्त रुख, निर्माण कार्यों में देरी पर जताई नाराजगी
  • लंबित न्यायिक वादों और राजस्व वसूली में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: जिलाधिकारी अंशुल सिंह

Next Post
इस विस सीट से धामी लड़ेंगे उपचुनाव, ये विधायक देंगे इस्तीफा-सूत्र

इस विस सीट से धामी लड़ेंगे उपचुनाव, ये विधायक देंगे इस्तीफा-सूत्र

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999