प्रदेश के भीमताल विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी और उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मदन कौशिक ने विधायक राम सिंह कैड़ा को भाजपा की सदस्यता दिलाईं।इस बात का पुर्वानुमान कुछ राजनीतिक लोग पहले से ही लगा रहे थे आखिरकार यह सच हुआ

