Sunday, October 4, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

August 10, 2023

अल्मोड़ा कारागार परिसर में बड़ी धूम धाम से मनाया गया अगस्त क्रांति दिवस

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा अगस्त क्रांति दिवस ऐतिहासिक अल्मोड़ा कारागार परिसर में बड़ी धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नेहरू वार्ड में पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर का अनावरण किया गया तथा द्वीप प्रज्वलित कर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, डीसीबी चेयरमैन ललित लटवाल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस भूपेंद्र सिंह भोज तथा अन्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन गिरीश मल्होत्रा द्वारा किया गया। इस दौरान जेल परिसर में सभी के द्वारा नेहरू जी समेत सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। ऐतिहासिक अल्मोड़ा जेल में जवाहर लाल नेहरू, बद्रीदत्त पांडे, हरगोविंद पंत, सैयद अली जहीर, खान अब्दुल गफ्फार खान, दुर्गा सिंह रावत समेत अन्य क्रांतिकारी नेता निरुद्ध रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन की याद में यह अगस्त क्रांति दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी के सम्मान को बनाए रखने हेतु सभी नागरिकों को अपने अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए,उनके आदर्शों का सम्मान करना चाहिए। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के लिए बहुत से स्वतंत्रता सेनानियों ने बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त का दिन भारत छोड़ो आंदोलन की अगस्त क्रांति में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनानियों को याद करने का दिन है। कार्यक्रम में एडम्स कॉलेज, मंगल दीप स्कूल,मानस पब्लिक स्कूल, कुर्मांचल पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहित किया गया। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य तथा भाषण के माध्यम से समा बांधा। मंगल दीप स्कूल के मूक बधिर बच्चों ने भी देश भक्ति गीत एवं नृत्य किए। सभी वक्ताओं ने भारत छोड़ो आंदोलन के इतिहास, तत्कालीन परिस्थितियों आदि के बारे में अपने अपने विचार रखे तथा कहा कि अल्मोड़ा की जेल एक ऐतिहासिक जेल है। इस जेल से बहुत से वीर स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास जुड़ा हुआ है।
इस दौरान कारागार प्रशासन द्वारा जेल रेडियो का आयोजन कर जेल परिसर की दिनचर्याओं के बारे में विस्तार से बताया गया। जिसकी सभी ने प्रशंशा की। जेल अधीक्षक जयंत पांगती ने कहा कि आज परिस्थितियां पूर्व की अपेक्षा काफी बदल गई हैं। उन्होंने जेल के बारे में कहा कि यह बंदी गृह न होकर सुधार गृह है। यहां अपराधियों को स्वसुधार हेतु प्रेरित किया जाता है।
इस दौरान मंगलदीप विद्यालय की संस्थापक मनोरमा जोशी, तहसीलदार दिलीप सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक बीडीएस नेगी, रेडक्रॉस के चेयरमैन मनोज सनवाल, पीसी तिवारी, समेत अन्य पदाधिकारी तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

शराब के नशे में धूत होकर चला रहा था वाहन आया पुलिस के हत्थे गिरफ्तार, वाहन सीज

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • कृषि मेले में यूओयू का ज्ञान-विस्तार अभियान, ग्रामीणों और किसानों को निःशुल्क पुस्तकें देकर उच्च शिक्षा से जुड़ने का आह्वान
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • गांधी-शास्त्री जयंती पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम, डीएम ने दिलाई सत्य-अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा की याद
  • गांधी-शास्त्री के सत्य, अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान

Next Post

शराब के नशे में धूत होकर चला रहा था वाहन आया पुलिस के हत्थे गिरफ्तार, वाहन सीज

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub