Monday, August 17, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 1, 2026

होम-स्टे योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, डीटीडीओ निलंबित

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड
0
होम-स्टे योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, डीटीडीओ निलंबित
Spread the love

देहरादून, 1 जुलाई। उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी दीनदयाल उपाध्याय होम-स्टे योजना में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) ने देहरादून के जिला पर्यटन विकास अधिकारी (डीटीडीओ) बृजेन्द्र पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं।

 

बताया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और शिकायतों में आरोप लगाया गया था कि होम-स्टे योजना के तहत अनुदान राशि जारी करने के बदले रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए परिषद ने प्रारंभिक समीक्षा के बाद संबंधित अधिकारी को निलंबित कर दिया।

 

परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मामले की जांच के लिए अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच के दौरान वायरल वीडियो, शिकायतों, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जाएगी।

 

निलंबन अवधि में बृजेन्द्र पाण्डेय उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय, देहरादून से संबद्ध रहेंगे और बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा, बशर्ते वे किसी अन्य सेवा, व्यवसाय या रोजगार से जुड़े न हों।

गौरतलब है कि दीनदयाल उपाध्याय होम-स्टे योजना का उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों को स्वरोजगार से जोड़ना है। योजना में कथित अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

श्रावणी मेले की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • मुख्यमंत्री धामी ने चोरगलिया में सुनीं जनसमस्याएं, शेर नाले पर 9.93 करोड़ की लागत से बने डबल लेन सेतु का किया लोकार्पण
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, वृक्षारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण, पत्रिका एवं न्यूज लेटर का विमोचन तथा शपथ ग्रहण समारोह हुआ
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • विभाजन की पीड़ा से राष्ट्र प्रथम के संकल्प तक: एमबीपीजी कॉलेज में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यशाला

Next Post
श्रावणी मेले की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

श्रावणी मेले की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999