जागेश्वर (अल्मोड़ा), 09 जून 2026। जागेश्वर धाम दर्शन के लिए आई एक श्रद्धालु का खोया हुआ मोबाइल फोन जागेश्वर पुलिस की सक्रियता और तत्परता से सकुशल बरामद कर उसे वापस सौंप दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून निवासी श्रद्धालु कुमारी श्रुति गुप्ता ने जागेश्वर धाम में दर्शन के दौरान अपना मोबाइल फोन कहीं खो जाने की सूचना चौकी जागेश्वर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हो गई और आसपास के संभावित क्षेत्रों में गहन खोजबीन शुरू की गई।
पुलिस के अथक प्रयासों और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप खोया हुआ मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर उसकी स्वामिनी कुमारी श्रुति गुप्ता को सुपुर्द कर दिया गया।
अपना कीमती मोबाइल वापस प्राप्त कर श्रद्धालु ने खुशी व्यक्त करते हुए जागेश्वर पुलिस की कार्यशैली की सराहना की तथा त्वरित सहायता के लिए अल्मोड़ा पुलिस का आभार जताया।
इस कार्रवाई ने एक बार फिर जनसेवा के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को उजागर किया है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।





