Monday, September 7, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 7, 2026

97.91 परसेंटाइल के साथ कमला खत्री ने उत्तीर्ण की नेट परीक्षा

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, रोजगार, शिक्षा
0
97.91 परसेंटाइल के साथ कमला खत्री ने उत्तीर्ण की नेट परीक्षा
Spread the love

अल्मोड़ा। नगर के नृसिंहबाड़ी निवासी मेधावी छात्रा कमला खत्री ने राष्ट्रीय स्तर की नेट परीक्षा-2026 में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कमला ने संस्कृत विषय में 97.91 परसेंटाइल प्राप्त कर नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है।

कमला वर्तमान में एसएसजे परिसर, अल्मोड़ा से पीएचडी शोधार्थी के रूप में अपनी उच्च शिक्षा जारी रख रही हैं। बचपन से ही मेधावी रहीं कमला ने कठिन परिश्रम, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर शिक्षण के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का उनका सपना अब साकार होने की दिशा में आगे बढ़ गया है।

सामान्य आर्थिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले पूरन सिंह खत्री एवं मना खत्री की पुत्री कमला ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शोध निर्देशक डॉ. प्रकाश चन्द्र जांगी, विभागाध्यक्ष प्रो. शालिमा तबस्सुम तथा माता-पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के प्रोत्साहन और गुरुजनों के मार्गदर्शन ने उन्हें लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर प्रेरित किया।

कमला की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, मित्रों, परिचितों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

बताया गया कि कमला की माता मना खत्री अमन संस्था में कार्यरत हैं। कमला की सफलता ने यह साबित किया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प, मेहनत और सही मार्गदर्शन के बल पर बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

 

Previous Post

आज होगा अजा एकादशी व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

नशा मुक्ति केंद्र में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, अनियमित दवाइयों का स्टॉक सीज

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • नशा मुक्ति केंद्र में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, अनियमित दवाइयों का स्टॉक सीज
  • 97.91 परसेंटाइल के साथ कमला खत्री ने उत्तीर्ण की नेट परीक्षा
  • आज होगा अजा एकादशी व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • जनता की समस्याओं पर सांसद अजय भट्ट का त्वरित एक्शन, अधिकारियों से फोन पर बात कर दिए प्राथमिकता से समाधान के निर्देश
  • जन्माष्टमी की रात काठगोदाम रोड पर डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP का शिकंजा, 15 युवक चिन्हित—8 बालिगों पर कार्रवाई, 7 नाबालिगों की काउंसलिंग; वाहन सीज

Next Post
नशा मुक्ति केंद्र में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, अनियमित दवाइयों का स्टॉक सीज

नशा मुक्ति केंद्र में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, अनियमित दवाइयों का स्टॉक सीज

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999