Tuesday, July 28, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 12, 2026

हल्द्वानी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की छापेमारी में भंडाफोड़ 6 युवतियां रेस्क्यू, महिला मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार; संचालक फरार, मुकदमा दर्ज

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड
0
हल्द्वानी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की छापेमारी में भंडाफोड़  6 युवतियां रेस्क्यू, महिला मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार; संचालक फरार, मुकदमा दर्ज
Spread the love

हल्द्वानी, 12 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में अनैतिक देह व्यापार एवं मानव तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्द्वानी के तिकोनिया क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस के अनुसार स्पा सेंटरों एवं होटलों के सत्यापन अभियान के दौरान सीओ ऑपरेशन अमित कुमार के पर्यवेक्षण में एएचटीयू प्रभारी उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर के नेतृत्व में टीम ने नैनीताल रोड स्थित गुरु हरिकिशन कॉम्प्लेक्स में संचालित ‘एम.जे. द लग्जरी स्पा सेंटर’ पर छापेमारी की। पुलिस को इस स्पा सेंटर के संबंध में पूर्व में भी अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

मुखबिर की सूचना पर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर के भीतर आपत्तिजनक एवं अनैतिक गतिविधियां संचालित होती मिलीं। पुलिस ने मौके से 16 इस्तेमाल किए गए कंडोम, चार सीलबंद कंडोम पैकेट, 4,320 रुपये की नकदी तथा दो एंट्री रजिस्टर बरामद किए।

कार्रवाई के दौरान छह युवतियों को रेस्क्यू कर नियमानुसार काउंसलिंग के बाद वन स्टॉप सेंटर, हल्द्वानी भेजा गया। वहीं स्पा सेंटर से एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि स्पा संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार संचालक को मुकदमे में नामजद किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में स्पा सेंटर का कर्मचारी, मैनेजर, एक ग्राहक तथा एक वॉचर शामिल है। फरार संचालक की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

इस मामले में कोतवाली हल्द्वानी में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5 एवं 6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता द्वारा की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में मानव तस्करी, देह व्यापार तथा अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

विकसित भारत के 12 वर्ष: हल्द्वानी विकासखंड में विकास गोष्ठी आयोजित, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

Next Post

पर्यटन सीजन में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, चम्पावत में सघन जांच अभियान

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • विकसित भारत की राह: प्रतिभा, समान अवसर, सुशासन और राष्ट्रीय एकता का संकल्प
  • युवा शक्ति विकसित भारत के संकल्प को करेगी साकार: रेखा आर्या
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज है श्री हरि विष्णु देव शयनी एकादशी व्रत और तुलसी रोपण आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
पर्यटन सीजन में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, चम्पावत में सघन जांच अभियान

पर्यटन सीजन में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, चम्पावत में सघन जांच अभियान

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999