Monday, September 7, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 6, 2026

जन्माष्टमी की रात काठगोदाम रोड पर डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP का शिकंजा, 15 युवक चिन्हित—8 बालिगों पर कार्रवाई, 7 नाबालिगों की काउंसलिंग; वाहन सीज

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड
0
जन्माष्टमी की रात काठगोदाम रोड पर डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP का शिकंजा, 15 युवक चिन्हित—8 बालिगों पर कार्रवाई, 7 नाबालिगों की काउंसलिंग; वाहन सीज
Spread the love

हल्द्वानी। जन्माष्टमी पर्व की रात हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग पर वाहनों में सवार होकर डंडे लहराते हुए आमजन में भय और अराजकता का माहौल पैदा करने का वीडियो वायरल होते ही नैनीताल पुलिस हरकत में आ गई। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

SSP के निर्देश पर ASP/CO हल्द्वानी अमित सैनी ने वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों और वाहनों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर चौहान के नेतृत्व में चौकी प्रभारी काठगोदाम दिलीप कुमार एवं पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए वीडियो में प्रयुक्त वाहनों का पता लगाया और युवकों की पहचान शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 15 युवकों को चिन्हित कर थाने लाया, जिनमें 8 बालिग और 7 नाबालिग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, 8 बालिग युवकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना जमा कराया गया, जबकि वायरल वीडियो में प्रयुक्त वाहनों को सीज कर दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई में चिन्हित बालिग युवकों में दीप गोगोई (19), पारस सिंह (18), करन कुमार (18), हरि किशोर (18), कृष्णा सिंह (19), नितिन (19), मुकेश शर्मा (18) और कमलेश सम्मल (20) शामिल हैं।

नाबालिगों के परिजनों को थाने बुलाकर काउंसलिंग

मामले में शामिल 7 नाबालिगों के परिजनों को थाने बुलाकर काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस ने नाबालिगों के परिजनों के विरुद्ध भी पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना जमा कराया है। सभी युवकों और उनके परिजनों को भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न करने की सख्त हिदायत दी गई है।

SSP का दो टूक संदेश—अराजकता बर्दाश्त नहीं

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर भय का माहौल पैदा करने, गुंडागर्दी करने अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वायरल वीडियो सामने आते ही जिस तेजी से पुलिस ने युवकों की पहचान कर कार्रवाई की, उससे अराजक तत्वों में भी स्पष्ट संदेश गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून हाथ में लेने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है और ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

 

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

जनता की समस्याओं पर सांसद अजय भट्ट का त्वरित एक्शन, अधिकारियों से फोन पर बात कर दिए प्राथमिकता से समाधान के निर्देश

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • जनता की समस्याओं पर सांसद अजय भट्ट का त्वरित एक्शन, अधिकारियों से फोन पर बात कर दिए प्राथमिकता से समाधान के निर्देश
  • जन्माष्टमी की रात काठगोदाम रोड पर डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP का शिकंजा, 15 युवक चिन्हित—8 बालिगों पर कार्रवाई, 7 नाबालिगों की काउंसलिंग; वाहन सीज
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘शिक्षक सम्मान समारोह-2026’ आयोजित, शिक्षकों की भूमिका को बताया राष्ट्र निर्माण की आधारशिला
  • मुख्यमंत्री धामी ने खोला विकास का पिटारा, मंदिरों से लेकर परिवहन और सिंचाई योजनाओं के लिए करोड़ों मंजूर

Next Post
जनता की समस्याओं पर सांसद अजय भट्ट का त्वरित एक्शन, अधिकारियों से फोन पर बात कर दिए प्राथमिकता से समाधान के निर्देश

जनता की समस्याओं पर सांसद अजय भट्ट का त्वरित एक्शन, अधिकारियों से फोन पर बात कर दिए प्राथमिकता से समाधान के निर्देश

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999