Thursday, October 1, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 28, 2026

रामनगर में बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सुनीं जनसमस्याएं

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति, शिक्षा
0
रामनगर में बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सुनीं जनसमस्याएं
ख़बर शेयर करें -

रामनगर | 28 जून 2026

रामनगर में बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सुनीं जनसमस्याएंमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामनगर स्थित अहाना रिसॉर्ट हैलीपैड पहुंचे। उनके आगमन पर मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

हैलीपैड पर बड़ी संख्या में मौजूद बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री स्वयं उनके बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने उनके साथ सेल्फी और समूह फोटो खिंचवाईं तथा आत्मीय संवाद किया।

 

मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, कठिन परिश्रम और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

 

उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने, माता-पिता, शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करने तथा अच्छे संस्कार अपनाने का आह्वान किया। बच्चों ने भी मुख्यमंत्री के साथ बिताए इन यादगार पलों का भरपूर आनंद लिया।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री का आत्मीय व्यवहार और जनसमस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

अब नहीं होगी फीस की लूट: अतिरिक्त वसूली लौटानी होगी, नियम तोड़े तो ₹5 लाख तक जुर्माना और मान्यता पर भी गिरेगी गाज

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • भवाली में शराब की दुकान पर छापा, ओवररेटिंग का खुलासा
  • बहुउद्देशीय शिविर में मंत्री कैड़ा ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
  • राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर 20 लोगों ने किया रक्तदान
  • 02 अक्टूबर की रात से अल्मोड़ा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, अपर माल रोड पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित
  • वन्यजीव सप्ताह में संरक्षण और जैव विविधता का संदेश

Next Post
दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub