Monday, October 12, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 8, 2021

दुनिया भर में बड़े पैमाने पर इंटरनेट ठप होने से मचा हड़कंप

News Deskby News Desk
in विदेश
0
ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली: दुनिया भर में बड़े पैमाने पर इंटरनेट ठप होने से हड़कंप मच गया है. खबरों के मुताबिक, न्यूयॉर्क टाइम्स , सीएनएन समेत बड़ी अंतरराष्ट्रीय न्यूज वेबसाइट और पोर्टल इस कारण डाउन हो गए हैं. प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक प्राइवेट सीडीएन में समस्या आने के कारण इंटरनेट में तकनीकी खामी सामने आई है. इस बारे में और जानकारी हासिल की जा रही है.खबरों के मुताबिक, तमाम पापुलर वेबसाइट रेडिट, स्पॉटिफाई, पेपल, शॉपिफाई आदि भी ठप हो गई हैं. गार्डियन, न्यूयॉर्क टाइम्स, बीबीसी और फाइनेंशियल टाइम्स जैसी साइटों को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ा है. माना जा रहा है कि लोकप्रिय सीडीएन प्रोवाइडर फास्टली में दिक्कत के कारण ऐसा हुआ है।सीडीएन यानी कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क्स को इंटरनेट इन्फ्रास्ट्रक्चर का बुनियादी हिस्सा माना जाता है. फास्टली जैसी कंपनियां सर्वर के ग्लोबल नेटवर्क्स के जरिये अपनी वेब सेवाओं को बेहतर बनाती हैं।उदाहरण के तौर पर मीडिया कंटेंट को आपके स्थानीय सीडीएन सर्वर द्वारा इकट्ठा कर लिया जाता है और हर बार वेब पेज लोड करने के लिए मूल सर्वर तक जाने की जहमत नहीं उठानी पड़ती. इससे वेब पेज कम समय में लोड हो जाता है और वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने के बावजूद इसके क्रैश होने का खतरा कम हो जाता है।BBC के मुताबिक, अमेजन, रेडिट और ट्विटच जैसी बड़ी वेबसाइटें भी काम नहीं कर पा रही हैं. ब्रिटिश सरकार की वेबसाइट भी ठप है. जिन वेबसाइटों पर यह दिक्कत आ रही है, उनमें रूकावटें दिखाई दे रहा है. फास्टली का कहना है कि वो ग्लोबल कंटेंट डिलिवरी नेटवर्क में आई परेशानी को दूर करने का प्रयास कर रही है. हालांकि यह समस्या क्यों आई है, इसके बारे में अभी कुछ कहना मुश्किल है. किसी साइबर हमले या अन्य बाहरी दखल को लेकर अभी कुछ नहीं कहा गया है।हालांकि ने अपने स्टेटस पेज पर कहा है कि कुछ वेबसाइट धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं, क्योंकि समस्या का समाधान किया जा रहा है. क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर इस तकनीकी खामी को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं. बीबीसी के मुताबिक, इंटरनेट की यह समस्या स्थानीय प्रतीत हो रही है, यही वजह है कि सिर्फ यूरोप और अमेरिका में इसका असर देखा गया है. अमेजन वेब सर्विसेस पर भी इसका प्रभाव देखा गया है. ट्विटर पर कुछ विशेषज्ञों ने इंटरनेट का पूरा इन्फ्रास्ट्रक्चर सिर्फ कुछ चुनिंदा कंपनियों के हाथों में होने का सवाल भी उठाया है. उनका कहना है कि कभी भी छोटी सी समस्या इस कारण विकराल रूप धारण कर लेती है.।दुनियाभर में इंटरनेट हुआ ठप, तो सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

मां वैष्णो देवी मंदिर के पास लगी भयंकर आग

Next Post

कब लग रहा है सूर्य ग्रहण क्या हैं इसके प्रभाव

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • लोहाघाट में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का निःशुल्क पुस्तक मेला शुरू पहले दिन बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों ने प्राप्त की अध्ययन सामग्री, विभिन्न पाठ्यक्रमों की भी दी जानकारी
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • 11/10/2026 से शुरू होंगी नवरात्रि आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त एवं नवरात्रि पर विशेष
  • आज है पितृ विसर्जन अमावस्या आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग

Next Post

कब लग रहा है सूर्य ग्रहण क्या हैं इसके प्रभाव

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub