Friday, October 23, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 19, 2021

कर्नाटक पुलिस ने एक डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है

News Deskby News Desk
in देश
0
ख़बर शेयर करें -

बेंगलुरू: कर्नाटक पुलिस ने एक डॉक्‍टर के खिलाफ केस दर्ज किया है जिसने एक मॉल में शॉपिंग करने के दौरान मास्‍क पहने से इनकार कर दिया था. इस डॉक्‍टर ने मास्‍क पहनने को मूर्खतापूर्ण नियम (foolish rule) बताया और बाद में इस मामले में स्‍टोर मैनेजर के साथ बहस भी की. मैनेजर की शिकायत पर इस डॉक्‍टर के खिलाफ Pandemic Act के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. मैनेजर का कहना है कि डॉक्‍टर ने अपनी हरकत से अपने साथ-साथ, मॉल के कर्मचारियों और अन्‍य खरीदारों को भी खतरे में डाला. मैनेजर ने शिकायत में यह भी लिखा है कि डॉक्‍टर ने ‘दावा किया कि वह अपने मरीजों को भी इसी तरह (बिना मास्‍क लगाए) इलाज करता है.
डॉ. श्रीनिवास काक्किलाया जब मेंगलुरू के एक ग्रासरी स्‍टोर के बिलिंग काउंटर पर थे तो उनसे मास्‍क लगाने को कहा गया था. कोरोना काल में सार्वजनिक स्‍थानों पर मास्‍क लगाना जरूरी किया गया है. स्‍टोर के कैमरा फुटेज के वीडियो में डॉक्‍टर को ब्‍लू शर्ट और जींस पहने देखा जा सकता है. एक अन्‍य कस्‍टमर के मास्‍क लगाने के आग्रह को इस डॉक्‍टर ने खारिज कर दिया और अपने खरीदे सामान को बिलिंग के लिए काउंटर पर रखने लगा. इसके बाद स्‍टोर मैनेजर ने भी इस डॉक्‍टर से मास्‍क पहनने को कहा. इस मुद्दे पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई
डॉक्‍टर मास्‍क नहीं पहनने पर अड़ा हुआ था और इसे मूर्खतापूर्ण नियम बता रहा था जबकि मैनेजर का कहना था कि यह नियम है और सारे खरीदार और कर्मचारियों ने मास्‍क पहन रखा है. डॉक्‍टर ने कहा, ”हम यहां हमेशा आते रहते हैं.’ इस पर मैनेजर ने कहा-सही है लेकिन आपको मास्‍क पहनना होगा, यह नियम सबके लिए है. जब विवाद और बढ़ा तो मैनेजर ने दोटूक अंदाज में कहा, ‘मैं आपकी कोई बात नहीं सुनना चाहता, मास्‍क का नियम सबके लिए है…मेरे स्‍टाफ और मेरे कस्‍टमर के लिए भी.’ इस पर डॉक्‍टर ने कहा, ‘मैं किसी को खतरे में नहीं डाल रहा क्‍योंकि मुझे कोविड हो चुका है और मैं इससे उबर चुका हूं.’ इस पर मैनेजर ने कहा, ”यह नियम है और आप मूर्खतापूर्ण बात कर रहे हैं.’ बाद में डॉक्‍टर यह कहते हुए चला गया कि मैं साइंस को जानता हूं. गौरतलब है कि कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30 हजार नए केस आए हैं. राज्‍य में इस समय एक्टिव केसों की संख्‍या 5.75 लाख से अधिक है. यह देश में सबसे ज्‍यादा है।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

मोदी सरकार ने डीएपी खाद पर सब्सिडी बढ़ा दी

Next Post

आज का पंचांग राशिफल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • श्री राम उपनगर में संघ का विजयदशमी उत्सव संपन्न, पथ संचलन पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • विजयादशमी पर आरएसएस का संयुक्त पथ संचलन, शस्त्र पूजन कर राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

Next Post

आज का पंचांग राशिफल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub