महाराष्ट्र -कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है।राज्य में सोमवार से यानी 7 जून 2021 से ‘अनलॉक’ की शुरू करने का प्लान बना लिया है।महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों, पॉजिटिविटी रेट और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता पर छूट दी जा सकती है। दरअसल, राज्य में अनलॉक को लेकर असमंजस स्थिति है। जिसके बाद राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि राज्य को 5 चरणों में खोला जाएगा। मुंबई की ‘लाइनलाइन’ कहे जाने वाली ‘लोकल सेवा’ फिलहाल आम जनता के लिए बंद ही रखी गई है। वहीँ मुंबई को लेवल 2 में रखा गया है। जबकि ठाणे जिले को लेवल 1 में रखा गया है।ठाणे सहित 18 जिलों को लेवल 1 में रखा गया है। लेवल 1 में रखे गए जिलों में लॉकडाउन पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। इसके लिए महारष्ट्र सरकार ने नई गाइडलाइंस भी जारी कर दी है।